Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेहत और स्वाद दाेनों में लाजवाब है मोर‍िंगा, PM मोदी भी खाते हैं इससे बना पराठा, आप भी करें ट्राई!

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 06:57 PM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। मोरि‍ंगा आपके शरीर के ल‍िए वरदान से कम नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी भी मोरिंगा पराठा खाना पसंद करते ...और पढ़ें

    सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है Moringa (Image Credit- Youtube)
    सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाता है Moringa (Image Credit- Youtube)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। इन द‍िनों आधे से ज्‍यादा लोग मोर‍िंगा को अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बना रहे हैं। ये हमारे शरीर को जबरदस्‍त फायदे भी पहुंचाता है। आप इसे कई तरीकों से डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। ये पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक जैसे कई तत्‍व पाए जाते हैं।

    लेक‍िन कई लोगों को कन्‍फ्यूजन रहता है क‍ि मोर‍िंगा को क‍िस तरह से डाइट में शाम‍िल क‍िया जाए। कई लोग इसकी चाय लेते हैं, तो कुछ मोर‍िंगा लड्डू बनाकर भी खाते हैं। इसे कई तरीकों से डाइट में शाम‍िल क‍िया जा स‍कता है। लेकि‍न क्‍या आप जानते हैं क‍ि मोर‍िंगा की पत्‍त‍ियों के पराठे भी बन सकते हैं? जी हां, इसके पराठे बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं। खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी मोर‍िंगा पराठा खाना पसंद करते हैं।

    उन्‍होंने सितंबर 2020 में फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर बताया था क‍ि वो हफ्ते में दाे बार इसके पराठे खाते हैं। इसका स्‍वाद भी उन्‍हें बहुत पसंद आता है। ऐसे में अगर आप भी हेल्‍दी और फ‍िट रहना चाहते हैं तो मोर‍िंगा पराठे का सेवन कर सकते हैं। हम आपको इसकी आसान रेसि‍पी और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    मोर‍िंगा पराठा बनाने के ल‍िए जरूरी सामग्री

    • गेहूं का आटा दो कप
    • मोरिंगा पाउडर दो टेबलस्पून
    • प्याज एक‍ बारीक कटी हुई
    • हरी मिर्च दो बारीक कटा हुआ
    • हरा धनिया दो टेबलस्पून कटा हुआ
    • अदरक एक‍ टीस्पून कसा हुआ
    • नमक स्वादानुसार
    • अजवाइन आधा टीस्पून
    • तेल/घी पराठा को सेंकने के लिए
    • पानी जरूरत के अनुसार

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने तक, मोरिंगा के बीज खाने से मिलेंगे 6 फायदे

    खबरें और भी

    मोर‍िंगा पराठा बनाने की आसान व‍िधि‍

    • इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें।
    • अब इसमें मोरिंगा पाउडर, कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें।
    • धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
    • इसके बाद आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
    • इससे आटा सेट हो जाएगा।
    • अब आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें और बेलन से गोल पराठे बेलें।
    • तवे को गरम करें, पराठा डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें।
    • बाकी पराठे भी इसी तरह तैयार करें।
    • गरमागरम मोरिंगा पराठा दही, अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

    मोर‍िंगा के फायदे

    • मोर‍िंगा पोषण से भरपूर होती है।
    • इसे खाने से इम्‍युन‍िटी बूस्‍ट होती है।
    • ये डाइजेशन को बेहतर बनाती है।
    • ये डायबि‍टीज के खतरे को कम करती है।
    • ये दिल को भी सेहतमंद रखने में कारगर मानी जाती है।
    • त्वचा और बालों के लिए भी ये फायदेमंद है।
    • तेजी से वजन कम करती है।

    यह भी पढ़ें- इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं Moringa Laddu, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।