अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं! तवे पर आसानी से बनाएं अमृतसरी 'आलू कुल्चा', ये रही सीक्रेट रेसिपी
आलू कुल्चा काफी स्वादिष्ट होता है। इसे आप चाहें, तो घर पर भी बना सकते हैं, जिसके लिए आपको लोहे के तवे का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे बनाएं आलू कुल्चा? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ इंडियन खाने की बात करें और आलू कुल्चे का नाम न लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आलू से भरे ये कुल्चे स्वाद में लाजवाब होते हैं। मसालेदार छोलों के साथ इनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
अगर आप भी आलू कुल्चे खाना चाहते हैं, लेकिन बाहर नहीं जाना, तो आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें घर पर आलू कुल्चा बनाने की रेसिपी।
