विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाकर कोई नहीं बता पाएगा कि ये ब्रेड से बने हैं! इस रेसिपी से घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाले गुलाब जामुन

Published: Sat, 24 Oct 2026 03:54 PM (IST)

फेसिटव सीजन में मीठे में कुछ क्विक और टेस्टी बनाना है, तो ब्रेड गुलाब जामुन बहुत अच्छा ऑप्शन हैं।

ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन (AI Generated Image)

ब्रेड से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाहर की मिठाइयों में मिलावट का डर बढ़ जाता है, लेकिन बिना मिठाइयों के त्योहार भी अधूरा लगता है। ऐसे में आप चाहें, तो अपने घर पर ही स्वादिष्ट गुलाब जामुन बना सकते हैं। कई लोगों को ये काफी मुश्किल लगता है, क्योंकि इसका आटा बनाना पड़ता है। 

लेकिन आप चाहें, तो ब्रेड से भी उतने ही स्वादिष्ट गुलाब जामुन बना सकते हैं। इसके स्वाद से आपको पता ही नहीं चलेगा कि ये गुलाब जामुन ब्रेड से बनाए गए हैं। आइए जानें गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी। 


ब्रेड गुलाब जामुन रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री:

  • सफेद ब्रेड के स्लाइस- 10 से 12
  • दूध- आधा कप
  • घी या रिफाइंड तेल- गुलाब जामुन तलने के लिए
  • चीनी- 2 कप
  • पानी- 1.5 कप
  • हरी इलायची- 3-4
  • केसर के धागे- 5-7
  • नींबू का रस- कुछ बूंदें

ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की विधि:

1

सबसे पहले चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2 कप चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें।

2

जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें कुटी हुई इलायची और केसर के धागे मिला दें और इसे तब तक पकाएं जब तक वो हल्की चिपचिपी न हो जाए।

3

इसके बाद इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं और ढककर रख दें।

4

अब ब्रेड के स्लाइस लें और चाकू की मदद से उनके भूरे किनारे काट कर अलग कर दें।

5

अब इन टुकड़ों को एक बड़े बर्तन में हाथों से छोटा-छोटा तोड़ लें और मिक्सर में डालकर हल्का सा पीस लें।

6

इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध मिलाना शुरू करें और हाथों से गूंथते हुए एक चिकना और नरम आटा तैयार करें।

7

इस तैयार आटे से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। बॉल्स बनाते समय हाथों पर थोड़ा घी लगा लें, ताकि बॉल्स में दरारें न पड़ें।

8

अब एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी या रिफाइंड तेल गर्म करें। तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, वरना गुलाब जामुन बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।

9

इसके बाद कड़ाही में धीरे-धीरे गुलाब जामुन डालें और कलछी से तेल को चारों तरफ हिलाते हुए इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी से मध्यम आंच पर तलें।

10

तली हुई गुलाब जामुनों को कड़ाही से निकालकर सीधे हल्की गर्म चाशनी में डाल दें।

11

इन्हें कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए चाशनी में डूबा रहने दें, ताकि चाशनी गुलाब जामुन के अंदर तक अच्छी तरह समा जाए।

12

ब्रेड से बने स्वादिष्ट गुलाब जामुन बनकर तैयार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।