Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न ओवन की झंझट और न अंडे की जरूरत! कुकर में आसानी से बनाएं स्पंजी और टेस्टी फ्रेश मैंगो केक

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    आम के सीजन में घर पर फ्रेश मैंगो केक बना सकते हैं, जिसका स्वाद काफी लजीज होता है। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं फ्रेश मैंगो केक? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं फ्रेश मैंगो केक? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आम का स्वाद भला किसे नहीं पसंद आता। कच्चे आम का पन्ना हो या पके हुए आम का श्रीखंड, आम की हर डिश बेहद स्वादिष्ट लगती है, लेकिन क्या आपने फ्रेश मैंगो केक ट्राई किया है? हम बाजार के आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले केक की बात नहीं कर रहे, बल्कि असली ताजे आमों से बने केक की बारे में पूछ रहे हैं। 

    ताजे पके हुए आमों से घर पर बने मैंगो केक का स्वाद ही कुछ और होता है। अगर आप भी घर पर मैंगों केक बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी एकदम आसान रेसिपी। 


    मैंगो केक रेसिपी रेसिपी

    कुल समय : 60 mins
    तैयारी का समय : 20 mins
    पकाने का समय :40 mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 400
    सर्विंग : लोगों के लिए
    व्यंजन : Others

    मैंगो केक रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • पके और मीठे आम का पल्प- 1 कप
    • मैदा- 1.5 कप
    • पीसी हुई चीनी- 3/4 कप
    • पिघला हुआ मक्खन- 1/4 कप
    • दही- 1/2 कप
    • बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
    • दूध- 1/4 कप
    • फ्रेश आम के छोटे टुकड़े और व्हिप्ड क्रीम

    मैंगो केक रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले आम को छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें और बिना पानी के मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें।

    2

    अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में दही, पीसी हुई चीनी और बटर डालें और इसे एक व्हिस्कर की मदद से तब तक फेंटें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और मिश्रण क्रीमी न दिखने लगे।

    3

    इसके बाद, इसमें तैयार किया हुआ 1 कप मैंगो पल्प डालें और अच्छी तरह मिला लें।

    4

    अब बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छननी से छानकर डालें और एक स्पैटुला की मदद से सूखी और गीली सामग्रियों को हल्के हाथों से मिलाएं।

    5

    अगर बैटर बहुत गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध मिलाएं। बैटर की कंसिस्टेंसी न तो बहुत गाढ़ी और न बहुत पतली होनी चाहिए।

    6

    अब कुकर की तली में नमक डालकर एक स्टैंड रखें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट प्रीहीट होने दें।

    7

    इसी बीच, केक टिन को बटप से ग्रीस करें और बटर पेपर लगाएं और तैयार बैटर को टिन में डाल दें। टिन को दो-तीन बार टैप करें ताकि एयर बबल्स निकल जाएं।

    8

    धीमी से मध्यम आंच पर 35 से 45 मिनट के लिए कुकर में बिना सीटी और रबर के ढककर पकाएं।

    9

    35 मिनट बाद एक टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ बाहर आती है, तो केक तैयार है।

    10

    अब केक को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर डिमोल्ड करें। अब केक को बीच से काटकर व्हिप्ड क्रीम की लेयर लगाएं और केक के ऊपर ताजे आम के छोटे-छोटे टुकड़ों और पुदीने की पत्तियों से सजाएं। फ्रेश मैंगो केक बनकर तैयार है।