विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न चिपचिपा होगा, न गुठलियां पड़ेंगी... इस 'सही माप' से बनाएं मुंह में घुल जाने वाला आटे का हलवा

Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:11 PM (IST)

आटे का हलवा स्वाद में लाजवाब होता है। इसे बहुत ही आसान रेसिपी से बहुत कम समय में बनाया जा सकता है।

कैसे बनाएं आटे का हलवा? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं आटे का हलवा? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गेहूं के आटे का हलवा स्वाद काफी लाजवाब होता है। पूजा-पाठ या त्योहारों के मौके पर यह खास मिठाई बनाई जाती है। ये हलवा बहुत कम सामग्रियों के साथ बहुत कम समय में बनाया जा सकता है और इसकी मिठास हर खास मौके को और ज्यादा मजेदार बना देगी। आइए जानते हैं सही माप और सही विधि के साथ मुंह में घुल जाने वाला आटे का हलवा बनाने की रेसिपी।


आटा हलवा रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

आटा हलवा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 1 कटोरी
  • देसी घी- 1 कटोरी
  • चीनी- 1 कटोरी
  • पानी- 3 कटोरी
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)- बारीक कटे हुए

आटा हलवा रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बर्तनों में 3 कटोरी पानी में एक कटोरी चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर रखें। पानी में चीनी अच्छी तरह घुल जाने और पानी में गरम हो जाने तक ही इसे पकाना है। इसके बाद गैस बंद कर दें।

2

अब एक भारी तले की कड़ाही में आधा कटोरी देसी घी डालें और घी गरम होने पर कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का सुनहला होने तक भूनें और प्लेट में निकाल लें।

3

इसके बाद कड़ाही में बचा हुआ आधा कटोरी घी भी डाल दें और जब घी पिघल जाए, तो इसमें एक कटोरी गेहूं का आटा डालें।

4

गैस की आंच को मध्यम पर रखें और लगातार चलाते हुए आटे को भूनें। धीरे-धीरे आटे का रंग बदलने लगेगा और पूरे घर में सोंधी खुशबू फैल जाएगी।

5

आटे को तब तक भूनना है जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए और आटा घी न छोड़ने लगे।

6

जब आटा अच्छी तरह भून जाए, तो तैयार किया गया गरम चीनी का पानी धीरे-धीरे कड़ाही में डालें।

7

पानी डालते समय दूसरे हाथ से कड़ाही में आटे को लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां न बनें।

8

अब गैस को धीमी आंच पर रखें। 2-3 मिनट में ही मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और तले हुए मेवे मिला दें।

9

हलवे को तब तक चलाएं जब तक कि यह कड़ाही के किनारों को छोड़ने न लगे और ऊपर हल्का-हल्का घी न दिखाई देने लगे।

10

जब हलवा कड़ाही से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊप से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें। आटे का हलवा तैयार है।