Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सभी Street Foods नहीं होते सेहत के दुश्मन, कुछ टेस्टी होने के बावजूद हेल्थ को नहीं पहुंचाते नुकसान

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 03:49 PM (IST)

    स्ट्रीट फूड खाना हम सभी को पसंद होता है। इनका स्वाद इतना लजीज होता है कि थोड़ा खाकर रहा ही नहीं जाता है। हालांकि अक्सर इन्हें अनहेल्दी माना जाता है ले ...और पढ़ें

    क्या Street Foods भी हो सकते हैं हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या Street Foods भी हो सकते हैं हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. स्ट्रीट फूड्स को आमतौर पर अनहेल्दी माना जाता है।
    2. कुछ स्ट्रीट फूड्स सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
    3. कुछ स्ट्रीट फूड्स तेल आदि में नहीं बने होते हैं, जिसके कारण वे हेल्दी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Indian Street Foods: भारतीय स्ट्रीट फूड अपनी अनूठी विविधता और स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के हर गली-नुक्कड़ पर किसी न किसी स्ट्रीट फूड की रेढ़ी मिल जाती है। हालांकि, अक्सर ऐसा माना जाता है कि स्ट्रीट फूड्स हेल्दी नहीं होते हैं। इन्हें खाने से पेट खराब हो सकता है और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन यह धारणा पूरी तरह से सच नहीं है। कई भारतीय स्ट्रीट फूड ऐसे हैं जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 भारतीय स्ट्रीट फूड्स (Healthy Street Foods) के बारे में।

    इडली

    इडली बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को फर्मेंट किया जाता है और उन्हें स्टीम करके पकाया जाता है। इसे बनाने में न के बराबर तेल का इस्तेमाल होता है। साथ ही, इसके साथ सांभर या टमाटर की चटनी खाते हैं, जो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि पोषण ही देते हैं। यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है

    ढोकला

    ढोकला भी स्टीम करके पकाया जाता है, जिससे इसमें तेल की मात्रा बहुत कम होती है। बेसन को फर्मेंट करके ढोकला बनाया जाता है। इसलिए यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भी कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन पाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: K-Drama के साथ लोगों में छा रहा है कोरियन डिशेज का क्रेज, आप भी जरूर चख कर देखें इनका स्वाद

    उबले अंडे

    बाजार में मिलने उबले हुए अंडे भी मिलते हैं, जिन्हें चाट मसाला, प्याज और धनिया पत्ती के साथ सर्व किया जाता है। यह प्रोटीन और मिनरल्स का बेहतरीन स्त्रोत है। इनमें हेल्दी फैट्स और विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

    खबरें और भी

    फ्रूट चाट

    फ्रूट चाट भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ताजे कटे हुए फल के साथ चाट मसाला का चटकारा खाने में बेहद लाजवाब लगता है। फ्रूट चाट खाने से आपको भरपूर विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।

    भेल

    मुर्मुरे, मूंगफली, सेव, प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती, खीरे और मिर्च को मिलाकर बनाई जाने वाली भेल खाने में बेहद लजीज होती है। भेल फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन के लिए फायेदमंद होता है। साथ ही, इसमें मौजूद सब्जियां इसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर बनाती हैं।

    खीरा

    गर्मी के मौसम में जगह-जगह खीरे और ककड़ी की रेढ़ियां लगी रहती हैं। ये पानी से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    शकरकंद

    सर्दी के मौसम में हर गली-कूचे पर शकरकंद की रेढ़ी देखने को मिल जाती है। शकरकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इसलिए शकरकंद की चाट या उबले हुए शकरकंद खाना अच्छा होता है।

    यह भी पढ़ें: चाट के शौकीनों के लिए गुड न्यूज! वजन घटाने में मदद करेंगे इसके 4 हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन्स