नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को शहद से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है।
नवरात्र के छठे दिन का भोग (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद या शहद से बनी मिठाइयों का भोग काफी प्रिय होता है।
इसलिए नवरात्र के छठे दिन भोग में शहद से बनी कोई मिठाई भोग में चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी शहद से बनी कोई मिठाई भोग के लिए बनाना चाहते हैं, तो शहद के साथ आटे का हलवा बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी।
आटा हलवा रेसिपी
★★★★★
कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian
आटा हलवा बनाने के लिए सामग्री:
गेहूं का आटा- 1 कप
शुद्ध देसी घी- आधा कप
शहद- आधा कप
दूध- 2 से 2.5 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटी चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए
आटा हलवा बनाने की विधि:
1
सबसे एक कड़ाही में शुद्ध देसी घी गर्म करें। जब घी अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे गेहूं का आटा डालें।
2
आटा डालते समय आंच को धीमा रखें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि कोई गांठ न बने।
3
लगातार चलाते हुए आटे को तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए और इससे हल्की खुशबू आने लग जाए।
4
जब आटा अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और साथ-साथ चलाते रहें। अगर आटे को चलाएंगे नहीं, तो इसमें गांठें पड़ने लग जाएंगी।
5
गैस को मीडियम फ्लेम पर रखते हुए आटे को पकने दें, ताकि हलवा सारा दूध सोख ले और घी किनारे से अलग होने लगे।
6
इसके बाद हलवे में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।
7
जब हलवा पूरी तरह बन जाए, तो हलवे में ऊपर से स्वादानुसार शहद डालें और अच्छी तरह मिला लें।
8
आटे का हलवा तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मां कात्यायनी को भोग लगाएं।