विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं स्वादिष्ट मखाना खीर का भोग, यहां देखें बनाने की सबसे आसान रेसिपी

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:16 PM (IST)

जन्माष्टमी के मौके पर भोग के लिए मखाना खीर बना सकते हैं। ये खीर स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी आसान होता है।

कैसे बनाएं मखाना खीर? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं मखाना खीर? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हर कोई कान्हा को भोग लगाने के लिए घर पर कुछ मीठा बनाना चाहता है। अगर आप भी भोग के लिए कोई डिश ढूंढ़ रहे हैं, तो मखाना खीर बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। 

मखाने की खीर काफी स्वादिष्ट होती है और इसे बनाने में भी बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। आइए जानें मखाना की खीर बनाने की रेसिपी। 


मखाना खीर रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 25 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

मखाना खीर रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • मखाने- 2 कप
  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 4 से 5 बड़े चम्मच
  • देशी घी- 2 बड़े चम्मच
  • काजू और बादाम- 8-10
  • पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे- 8-10

मखाना खीर रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही में 1-2 चम्मच देसी घी गरम करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को हल्का भुन लें।

2

अब उसी कड़ाही में मखाने डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक उन्हें भूनें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं।

3

अब भुने हुए मखानों को एक प्लेट में निकाल लें और इसके तीन-चौथाई हिस्से को मिक्सी में दरदरा पीस लें या हाथों से क्रश कर लें।

4

अब एक पतीले में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसे धीमी आंच पर 10 मिनट पकने दें, ताकि ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए।

5

अब उबलते हुए दूध में दरदरे पिसे हुए और साबुत मखाने डालें और अच्छी तरह मिलाकर 10-12 मिनट तक पकने दें।

6

बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि खीर पतीले की तली में न लगे।

7

जब मखाने नरम हो जाए और दूध गाढ़ा दिखने लगे, तो इसमें भिगोया हुआ केसर और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।

8

इसके साथ ही, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला दें और खीर को 3-4 मिनट तक और पकाकर गैस बंद कर दें। मखाना खीर बनकर तैयार है।