जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं पेड़े का भोग, इस आसान से रेसिपी से घर बैठे मिलेगा मथुरा का स्वाद
जन्माष्टमी के मौके पर भोग के लिए घर पर बहुत आसान तरीके से आधे घंटे में पेड़े बना सकते हैं।

पेड़े बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मथुरा का नाम लेते ही दिमाग में सबसे पहले पेड़ों की तस्वीर बनती है। मथुरा-वृंदावन में भगवान कृष्ण को भोग में पेड़े खूब चढ़ाए जाते हैं, लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर वहां काफी भीड़ हो जाती है, जिसके कारण वहां जाना काफी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में अगर आप घर पर ही भगवान कृष्ण को पेड़े को भोग लगाना चाहते हैं, तो इन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं। पेड़े बनाना काफी आसान है और सही रेसिपी की मदद से आप बिल्कुल मथुरा वाला स्वाद घर पर ही ला सकते हैं। आइए जानें पेड़े बनाने की रेसिपी।
