विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर मोदक के साथ बप्पा को लगाएं ‘नारियल के लड्डू’ का भोग, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:59 PM (IST)

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए नारियल के लड्डू बना सकते हैं। ये लड्डू बनाने में काफी आसान होते हैं।

कैसे बनाएं नारियल के लड्डू? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं नारियल के लड्डू? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेशोत्सव अब बस कुछ ही दिन दूर है। भगवान गणेश की आराधना के ये 11 दिन भक्ति और उल्लास से भरपूर होते हैं। भगवान गणेश को लड्डू बहुत प्रिय हैं। इसलिए इस दौरान तरह-तरह के लड्डू और मोदक का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है। 

अगर आप भी बप्पा के भोग के लिए लड्डू बनाना चाहते हैं, तो नारियल के लड्डू ट्राई कर सकते हैं। नारियल के लड्डू बनाने में भी आसान होते हैं और ये स्वाद में भी लाजवाब होते हैं। आइए जानें गणेश जी के भोग के लिए नारियल के लड्डू बनाने की रेसिपी। 


नारियल लड्डू रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 25 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी : 100
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

नारियल लड्डू बनाने के लिए सामग्री:

  • घिसा हुआ नारियल- 2 कप
  • कंडेंस मिल्क- 1 कप
  • दूध और चीनी- 1.5 कप दूध
  • चीनी- 3/4 कप
  • देसी घी- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • सूखे मेवे- 2 बड़े चम्मच
  • नारियल बुरादा- 1/2 कप

नारियल लड्डू बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में एक बड़ा चम्मच देसी घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।

2

अब इसमें दो कप नारियल का बुरादा डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें।

3

जब नारियल का रंग हल्का भरने लग जाए और खुशबू आने लगे, तो इसमें एक कप कंडेंस मिल्क डालें।

4

धीमी आंच पर इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें। धीरे-धीरे नारियल सारा कंडेंस मिल्क सोख लेगा और पैन के किनारों को छोड़ने लगेगा।

5

जब मिश्रण एक जगह इकट्ठा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें।

6

इसे एक प्लेट में निकाल लें और जब वो ठंडा हो जाए, तो हथेली पर थोड़ा-सा घी लगाकर इसे गोल-गोल लड्डू बना लें।

7

तैयार लड्डू को सूखे नारियल के बुरादे में अच्छी तरह लपेट लें और ऊपर से कटा हुआ बादाम लगाएं और भोग के लिए थाली में रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।