15-20 मिनट में तैयार करें महाराष्ट्रीयन स्टाइल ‘ठेचा पुलाव’, बूंदी के रायते के साथ लगेगा एकदम लाजवाब
रोज-रोज सादा पुलाव खाकर बोर हो गए हैं? हरी मिर्च, लहसुन और भुनी हुई मूंगफली से बना महाराष्ट्र का यह तीखा ठेचा पुलाव ट्राई करें। ...और पढ़ें

बहुत आसान है ठेचा पुलाव बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पुलाव एक वन-पॉट डिश है, जो स्वादिष्ट भी होती है और आसानी से बन भी जाती है, लेकिन अगर एक ही तरह का पुलाव खा-खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, तीखा ट्राई करना चाहते हैं, तो ठेचा पुलाव आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।
मिर्च का ठेचा महाराष्ट्र की मशहूर डिश है, जो अपने तीखे फ्लेवर के लिए जाना जाता है। जब इसे बासमती चावल और मसालों के साथ मिलाकर पकाया जाता है, तो ठेचा पुलाव बनता है। आइए जानें ठेचा पुलाव बनाने की एकदम आसान रेसिपी।