Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों की चॉकलेट-टॉफी की जिद से हैं परेशान? तो घर पर बनाएं यह हेल्दी पीनट बटर चॉकलेट कपकेक, नोट करें रेसिपी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:00 PM (IST)

    बच्चों को बाहर के प्रोसेस्ड फूड्स खिलाने के बजाय घर पर बनाकर दें यह प्रोटीन रिच कपकेक, यकीन माने यह बेकरी से भी सॉफ्ट और हेल्दी है। ...और पढ़ें

    पीनट बटर चॉकलेट कपकेक रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    पीनट बटर चॉकलेट कपकेक रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चों को बाहर की चॉकलेट, टॉफी और केक का स्वाद लग जाए तो वो बार-बार खाने की जिद करते हैं। पेरेंट्स भी शुरू-शुरू में उन्हें शौक के चलते लाकर दे देते हैं पर समय के साथ यह शौक बुरी आदत बन जाती है, जिसको छुड़ाना किसी चुनौती से कम नहीं। ऐसे में अगर आप बच्चों को घर का खाना खाने की आदत डालना चाहते हैं तो क्यों न उन्हें घर पर प्रोटीन से भरपूर पीनट बटर चॉकलेट कपकेक बनाकर खिलाया जाए। 

    पीनट बटर चॉकलेट कपकेक रेसिपी

    पीनट बटर जहां प्रोटीन से भरपूर माना जाता है तो वहीं डार्क चॉकलेट मूड ठीक करने और गेहूं का आटा तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसकी स्पेशल रेसिपी: 

    सामग्री 

    2 कप गेहूं का आटा 

    ½ कप मैदा 

    1 कप ब्राउन शुगर 

    1/2 कप पीनट बटर 

    1/4 कप साल्टेड मक्खन 

    1/4 कप अनस्वीटेंड कोको पाउडर

    1/3 कप डार्क चॉकलेट या चोको चिप्स 

    1/2 कप दूध 

    1 छोटा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट 

    2 बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड्स पाउडर 

    6 बड़े चम्मच ठंडा पानी 

    1-1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर 

    विधि 

    1. सबसे पहले एक छोटे से कटोरे में 2 बड़े चम्मच फ्लैक्स सीड्स के पाउडर में 6 बड़े चम्मच ठंडा पानी मिक्स करके अलग रख देना है। 

    2. दूसरी तरफ एक बर्तन लें और इसमें 2 कप गेहूं का आटा, ½ कप मैदा और 1-1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर छान लें। 

    3. एक और कटोरी लेकर उसमें मक्खन, चीनी, अनस्वीटेंड कोको पाउडर और पीनट बटर को मिक्स करके तब तक फेंट लेना है, जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए। 

    4. इस मिश्रण में फ्लैक्स सीड्स के पाउडर का मिश्रण मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

    5. अगले स्टेप में धीरे-धीरे दूध और वनीला एक्सट्रैक्ट को डालकर फेंटें। 

    6. सबसे आखिर में इसमें पहले छाना हुआ मिश्रण मिलाना है, इसे भी अच्छी तरह से मिला लें। 

    7. केक का बैटर तैयार है, इसमें चोको चिप्स या डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें। 

    8. अब इसे बनाने की तैयारी करनी है। 

    9. इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही में नमक या रेत की परत डालें। 

    10. अब नमक पर स्टैंड या कोई छोटी सी कटोरी उल्टी करके रख लें। 

    11. इसे ढककर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने देना है। 

    12. छोटी-छोटी मफिन के साइज की कटोरी या सांचे में केक का बैटर भरें। 

    13. इसे कड़ाही में कटोरी के ऊपर रखककर ढक देना है। 

    14. गैस को मध्यम आंच पर करें और केक 20 से 25 मिनट के लिए बेक होने दें। 

    15. 20 से 25 मिनट बाद उसमें टूथपिक डालकर देखें, अगर वह साफ बाहर आती है केक तैयार है। 

    16. तैयार है बच्चों के लिए स्पेशल हेल्दी और टेस्टी पीनट बटर चॉकलेट कपकेक।