Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ दाल या नॉनवेज को मानते हैं प्रोटीन का पावरहाउस, तो दूर करें गलतफहमी; इन सब्जियों में भी है दम

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 03:05 PM (IST)

    प्रोटीन शरीर के सही विकास और सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि सिर्फ दालों और नॉनवेज में भी अच्छी मात्रा में प्रोटी ...और पढ़ें

    सब्जियों में भी होता है भरपूर प्रोटीन (Picture Credit- Freepik)
    सब्जियों में भी होता है भरपूर प्रोटीन (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, तो शरीर में कई अहम कार्य करता है।
    2. आमतौर पर दालों और नॉनवेज को भी प्रोटीन का सोर्स माना जाता है।
    3. हालांकि, कुछ सब्जियों में भी इसकी अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के विकास, टिश्यूज की मरम्मत और मसल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। अक्सर प्रोटीन का नाम सुनते ही हमारा ध्यान दालों, अंडों या नॉनवेज पर जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां भी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होती हैं?

    ये न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होती हैं, बल्कि अन्य कई जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करती हैं, जो शरीर को स्वस्थ और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ सब्जियों के बारे में, जो आपके शरीर में प्रोटीन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

    पालक

    पालक पोषण का पावरहाउस मानी जाती है। इसमें प्रति 100 ग्राम लगभग 2.9 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही, यह आयरन, कैल्शियम और विटामिन-ए का एक बेहतरीन सोर्स है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करती है। पालक को सूप, सब्जी या स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  स्‍वाद‍िष्‍ट के साथ-साथ हेल्‍दी भी हैं लौकी से बने 6 ड‍िशेज, गर्मियों में शरीर को रखेंगे ठंडा

    मटर

    मटर एक स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त सब्जी है, जिसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह फाइबर और विटामिन-सी का भी एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में मदद करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। मटर को पुलाव, सूप या पराठे में शामिल करें।

    खबरें और भी

    ब्रॉकली

    ब्रॉकली को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती है। इसे सलाद, सूप या स्टीम करके खा सकतें हैं।

    भिंडी

    भिंडी में प्रति 100 ग्राम लगभग 1.9 ग्राम प्रोटीन होता है। यह फाइबर और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर में सूजन को कम करती है। इसे भूनकर या करी के रूप में खाएं।

    बीन्स

    बीन्स, जैसे कि राजमा और हरी बीन्स, प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं। इनमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 7-8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह मांसपेशियों को मजबूती देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। इन्हें सलाद या सब्जी के रूप में खाएं।

    कद्दू के बीज

    कद्दू के बीज प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत होते हैं, जिनमें प्रति 100 ग्राम में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं। इन्हें स्नैक्स या सलाद में डालकर खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें-  प्रोटीन से भरपूर होते हैं 5 पराठे, फ‍िटनेस लवर्स जरूर करें ट्राई; फटाफट नोट कर लें रेस‍िपी