Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर पर बनाना हैं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी टमाटर का सूप, तो इस झटपट बनने वाली रेसिपी से करें तैयार

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 05:59 PM (GMT+05:30)

    टमाटर का सूप स्वाद में लाजवाब होता है और अगर इसे घर पर बनाया जाए, तो यह काफी हेल्दी भी होता है। यह सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में भी काफी मददगार होता ...और पढ़ें

    घर पर कैसे बनाएं टमाटर का सूप? (Picture Courtesy: Freepik)

    घर पर कैसे बनाएं टमाटर का सूप? (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम लगभग आ चुका है। ऐसे मौसम में मन कुछ गर्म खाने का करता है। इसलिए लोग इस मौसम में सूप पीना काफी पसंद करते हैं। गर्मागर्म सूप पीना इस मौसम में काफी अच्छा भी लगता है और अगर हेल्दी तरीके से घर पर सूप बनाया जाए, तो यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 

    सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सूप है- टमाटर का सूप (Tomato Soup)। इसका गाढ़ा टेक्सचर और स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। यह शरीर को गर्मी देता है और कुछ टेस्टी खाने की क्रेविंग को भी शांत करता है। अगर आप भी घर पर टमाटर का सूप बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी रेसिपी। 

    tomato soup recipe

    (Picture Courtesy: Freepik)

    जरूरी सामग्री

    • आपको लगभग 500 ग्राम (4-5 मध्यम आकार के) पके लाल टमाटर 
    • 1 मध्यम आकार का कटा हुआ प्याज 
    • 2-3 कलियां बारीक कटा हुआ लहसुन 
    • 1 छोटा चम्मच मक्खन या तेल 
    • लगभग 2-3 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक 
    • नमक (स्वादानुसार) 
    • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 
    • 1 छोटा चम्मच चीनी 
    • सजावट के लिए थोड़ी ताजी क्रीम और हरा धनिया

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले एक गहरे पैन में मक्खन या तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन और फिर कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
    • अब पैन में कटे हुए टमाटर डालें। साथ ही, नमक, काली मिर्च पाउडर, और पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालकर मिलाएं।
    • इसके बाद पैन को ढक दें और टमाटर के पूरी तरह से गल जाने तक, लगभग 15 से 20 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
    • जब टमामटर पक जाएं, तो इसका छिलका उतार लें और मिश्रण को आंच से उतारकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसे ब्लेंडर या मिक्सर में डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
    • तैयार किए हुए स्मूद पेस्ट को वापस पैन में डालें। इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे 2-3 मिनट तक उबालें। अगर सूप गाढ़ा न हो, तो आप थोड़े से पानी में कॉर्नफ्लोर घोलकर मिला सकते हैं।
    • गरमागरम सूप को बाउल में निकालें। ऊपर से ताजी क्रीम या हरा धनिया से गार्निश करें। इसे क्रूटॉन्स या ब्रेड स्टिक्स के साथ तुरंत परोसें।