यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ragi Recipes: पोषण का भंडार है फिंगर मिलेट रागी, इन तरीकों से बनाएं इसे डाइट का हिस्सा
मिलेट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खुद पीएम मोदी कई बार मिलेट्स से होने वाले फायदों का जिक्र कर चुके हैं। यही वजह है कि इन दिनों लोगों ...और पढ़ें

HighLights
- मिलेट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- रागी इन्हीं में से एक है, जो आपको ठंड से बचाने में मदद करता है।
- आप इसके कुछ आसान और टेस्टी डिशेज ट्राई कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसके लिए हम अपनी डाइट में कई न्यूट्रिशियस चीजें जैसे सब्जियां, फ्रूट्स, अनाज आदि शामिल करते हैं। सर्दियों में खासकर जब इम्युनिटी कम हो जाती है, तो जरूरी होता है कि आप खाने में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड का सेवन करें। ऐसे में आप अपनी डाइट में रागी को शामिल कर सकते हैं। आजकल मिलेट खाने का चलन काफी बढ़ गया है। रागी इन्हीं में से एक है, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है। रागी को कई तरह से बनाकर आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ डिशेज के बारे में बता रहें हैं-
यह भी पढ़ें- इन हेल्दी और टेस्टी इंडियन स्नैक्स को बेझिझक बनाएं डाइट का हिस्सा, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रोल
रागी पॉरिज
बच्चों से लेकर बढ़ों तक को आप रागी पॉरिज बना कर खिला सकते हैं। फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर राग पॉरिज एक हेल्दी और टेस्टी डिश है। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।
रागी रोटी
सर्दियों में आटे की रोटी के अलावा अन्य अनाज की रोटियां जैसे बाजरा, मक्का, रागी का सेवन काफी हेल्दी होता है। कैल्शियम और आयरन से भरपूर रागी की रोटी इस सीजन आपको ताकत देगी।
रागी सूप
सर्दियों में गर्मगर्म सूप सभी को अच्छा लगता है। ऐसे में आप रागी सूप जरूर ट्राई करें। ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो आपको काफी समय तक भूख भी नहीं लगने देता।
रागी कुकीज
अक्सर शाम होते या रात के समय हल्की भूख लग जाती है। ऐसे में आप रागी कुकीज से अपनी इस भूख को शांत कर सकते हैं। रागी कुकीज छोटी-छोटी क्रेविंग को दूर करने के लिए एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हैं।
रागी पुडिंग
सर्दियों में खासकर स्वीट डिश खाना बहुत अच्छा लगता है। लोग सर्दियों में खासकर आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप हेल्दी और टेस्टी रागी पुडिंग बना सकते हैं। खजूर और गुड़ का उपयोग कर आप इस हेल्दी स्वीट डिश का लुफ्त उठा सकते हैं।
खबरें और भी
रागी डोसा
आप रागी डोसा भी ट्राई कर सकते हैं। नाश्ते में गर्मगर्म डोसा मिल जाए तो क्या बात है। घर में न्यूट्रिशियस रागी डोसा बना कर सभी को खिलाएं।
यह भी पढ़ें- व्रत में पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ आपको एनर्जेटिक भी बनाए रखती है साबूदाने की खीर
Picture Courtesy: Freepik