राजस्थानी थाली की शान है केर सांगरी की सब्जी, नोट करें मारवाड़ी स्टाइल सीक्रेट रेसिपी
केर सांगरी की सब्जी को सूखे केर की झाड़ियों और सांगरी की फलियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। ...और पढ़ें

पारंपरिक केर सांगरी की सब्जी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान जैसे रेगिस्तान वाले राज्य में खान-पान का तरीका भी उतना ही निराला है। आज हम इस राज्य के सबसे पॉपुलर पारंपरिक सब्जी केर सांगरी की बात करने वाले हैं। केर सांगरी की सब्जी को सूखे केर की झाड़ियों और सांगरी की फलियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे राजस्थान के खासकर मारवाड़ वाले इलाके में सबसे ज्यादा खाया जाता है। अगर आप ज्यादा चटपटी सब्जी खाना पसंद करते हैं तो यकीन माने इस सब्जी का स्वाद आपको सबसे ज्यादा पसंद आने वाला है।
पारंपरिक केर सांगरी की सब्जी रेसिपी
केर छोटे-छोटे और गोल आकार में होते हैं, वहीं सांगरी पतली फलियां होती हैं। वैसे तो यह सब्जी दोनों राजस्थान में ही पाई जाती हैं, लेकिन शहरों में भी ये आसानी से मिल जाती हैं। आइए जानते हैं केर सांगरी की सब्जी बनाने की रेसिपी:
सामग्री
1 कप सांगरी
1/4 केर
2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
2-3 छोटे चम्मच किशमिश
2-3 साबुत लाल मिर्च
2 पिंच हींग
1 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटे चम्मच जीरा
1/2 छोटे चम्मच हल्दी
1 चम्मच अमचूर पाउडर
4-5 चम्मच तेल
1 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
विधि
केर और सांगरी को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।
दोनों को बनाने से कम से कम 8 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख देना है।
इस प्रोसेस के बाद भी बनाने से पहले केर और सांगरी को कम से कम 1-2 बार अच्छे से धो लेना है।
अब भीगे हुए केर सांगरी को कुकर में डालकर उसमें 2 कप पानी डालें और उबाल लें।
जैसे ही कुकर में एक सीटी आ जाए, गैस धीमी करके उसे उबलने देना है।
इसके बाद कुकर से केर सांगरी निकालकर छलनी से छान लीजिए।
अगले स्टेप में कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें।
फिर जीरा और हींग डालकर भून लें।
जब दोनों चीजें भून जाएं तो उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, साबुत लाल मिर्च को पका लें।
इसके बाद किशमिश के साथ लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला डालकर मिलाएं।
इस मसाले तक थोड़ी देर पकने देना है।
इस मसाले में केर सांगरी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे कम से कम 3-4 मिनट तक पकाना है।
फिर गैस बंद करके ऊपर से धनिया डालकर मिला लें।
आपकी स्वादिष्ट पारंपरिक केर सांगरी की सब्जी तैयार है।
इसे परांठे या रोटी के साथ परोसें।