यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रक्षाबंधन पर मार्केट की मिलावटी मिठाइयों से रहें दूर, घर पर ही बनाएं टेस्टी गुलाब हलवा
त्योहारों के दौरान मार्केट की मिलावटी मिठाइयां धड़ल्ले में बिकती हैं जिन्हें खाकर तबियत बिगड़ सकती है और लंबा बेड रेस्ट भी करना पड़ सकता है तो इससे बच ...और पढ़ें

HighLights
- रक्षाबंधन पर बनाएं गुलाब हलवा।
- राजस्थानी की मशहूर मिठाई है।
- आधे घंटे में बना सकते हैं यह मिठाई।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तीज त्योहार बिना मिठाइयों के कहां ही पूरे होते हैं। फेस्टिवल के मौके पर मिठाई की दुकानें तरह-तरह की मिठाइयों से सज जाती हैं, लेकिन ऐसे ही मौकों पर मिठाइयों में मिलावट की सबसे ज्यादा संभावना होती है, जिन्हें खाने से फेस्टिवल के हंसी-खुशी माहौल में आप बीमार हो सकते हैं। इससे बचने के लिए घर पर ही मिठाइयां बनाने का आइडिया है बेस्ट। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बहुत ही आसान लेकिन स्वाद में जबरदस्त राजस्थान गुलाब हलवे की रेसिपी। जिसे आप मात्र आधे घंटे में बनाकर तैयार कर सकते हैं। फटाफट से जान लें इसकी रेसिपी।
गुलाब हलवा रेसिपी
सामग्री
2 लीटर- फुल क्रीम दूध, 1/3 कप- चीनी, 2 चुटकी- नींबू जेस्ट, 2 चम्मच- घी, 1/4 चम्मच- इलाइची पाउडर, 8-10- बादाम, 8-10- पिस्ता, गुलाब की पत्तियां, केसर के धागे
ये भी पढ़ेंः- बिन भिगोए बस आधे घंटे में तैयार करें व्रत के लिए स्पेशल साबूदाना पराठा और आलू की सब्जी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक मोटे तले वाली गहरी कड़ाही या पैन में दूध उबलने के लिए रख दें डालें। इस हलवे के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
- दूध को लगातार चलाते रहें वरना ये तली में जलने लगेगा और हलवे का स्वाद बिगाड़ देगा।
- जब दूध की मात्रा आधी रह जाए, तो इसमें दो चुटकी नींबू जेस्ट डालें, जिससे इसमें दाने नजर आने लगें।
- नींबू जेस्ट की जगह थोड़ी सी फिटकरी भी डाल सकते हैं।
- दूध गाढ़ा नजर आने लगे, तो इसमें केसर के धागे और इलाइची पाउडर डालें और फिर इसमें चीनी मिलाएं।
- साथ ही थोड़ी मात्रा में घी भी डाल दें। इससे ये तली में चिपकेगा नहीं।
- जब दूध एकदम केक जैसा दिखने लगे, तो इसमें कटे बादाम और पिस्ता डालें।
- इसमें लगभग एक कप दूध और मिक्स करें।
- गैस बंद कर इस मिश्रण को प्लेट में निकालें और सेट होने के लिए रख दें।
- ऊपर से आप और भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। वैसे चांदी वर्क से भी सजा सकते हैं।
- तैयार है गुलाबी हलवा सर्व करने के लिए।
ये भी पढ़ेंः- ढाबा स्टाइल में इन आलू की सब्जियों का ले लिया स्वाद, तो बार-बार करेंगे इन्हें खाने की डिमांड