Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैदे वाले मोमोज को कहें बाय! घर पर बनाएं ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी 'राइस पेपर मोमोज'

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Wed, 27 May 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

    बिना मैदे के भी आप घर पर राइस पेपर की मदद से टेस्टी मोमोज बना सकती हैं। ...और पढ़ें

    बिना मैदे के कैसे बनाएं मोमोज? (AI Generated Image)

    बिना मैदे के कैसे बनाएं मोमोज? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मोमोज का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी बिना मैदे वाले हेल्दी मोमोज ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो अब घर पर बनाइए राइस पेपर मोमोज, जो हल्के, ग्लूटेन-फ्री और लो-कैलोरी वाले होते हैं। 

    इन्हें बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। खास बात यह है कि आप इन्हें अपनी पसंद की फिलिंग के साथ स्टीम या एयर फ्राई दोनों तरह से तैयार कर सकते हैं।तो आइए जानते हैं दो टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज एक वेज और एक पनीर राइस पेपर मोमोज के बारे में। 

    वेज राइस पेपर मोमोज

    सामग्री

    • राइस पेपर शीट्स - 6 से 8
    • पत्ता गोभी - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
    • गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
    • प्याज - 2 मीडियम साइज का
    • शिमला मिर्च - 1/2 कप
    • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
    • सोया सॉस - 1 चम्मच
    • सिरका - 1/2 चम्मच
    • काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
    • नमक स्वादानुसार
    • तेल - 1 चम्मच

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें, और इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का फ्राई करें।
    • फिर प्याज, गाजर, गोभी और शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक भूनें।अब इसमें सोया सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। 
    • अब गैस बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा होने दें।अब एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें राइस पेपर शीट को 8-10 सेकंड डुबोकर नरम करें।
    • शीट को समतल सतह पर रखें, बीच में वेज स्टफिंग भरें और किनारों को मोड़कर मोमोज का आकार दें।
    • इन्हें स्टीमर में 6-7 मिनट तक स्टीम करें या चाहें तो तवे पर हल्का शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। इसे चिली-गार्लिक सॉस या स्पाइसी टोमैटो डिप के साथ सर्व करें।

    पनीर राइस पेपर मोमोज

    सामग्री

    • राइस पेपर शीट्स - 6 से 8 
    • पनीर - डेढ़ कप (क्रम्बल किया हुआ)
    • प्याज - 1 मीडियम साइज का
    • कॉर्न - ¼ कप (उबला हुआ)
    • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
    • धनिया पत्ते - 1 बड़ा चम्मच
    • नींबू रस - ½ चम्मच
    • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
    • तेल - 1 चम्मच

    बनाने की विधि 

    • एक बाउल में पनीर, प्याज, कॉर्न, धनिया, मिर्च, नींबू रस, नमक और काली मिर्च मिलाकर फिलिंग तैयार करें।
    • अब राइस पेपर शीट को गुनगुने पानी में डुबोकर नरम करें।
    • शीट पर पनीर की स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़कर टाइटली बंद करें जिससे यह फटे नहीं।
    • इन्हें स्टीमर में 7-8 मिनट तक स्टीम करें या एयर फ्रायर में 180°C पर 5 मिनट रखें। 
    • पुदीना-दही डिप या स्वीट-चिली सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

    स्पेशल टिप्स

    • राइस पेपर को ज्यादा देर तक पानी में न रखें, वरना यह फट सकता है।
    • स्टफिंग को हमेशा सूखा रखें जिससे मोमोज की शेप बनी रहे।
    • चाहें तो इन्हें तवे पर हल्का घी लगाकर भी ग्रिल कर सकते हैं।