Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं रेस्टोरेंट जैसा मटर-पनीर, नोट कर लें ये आसान रेसिपी

    Updated: Wed, 28 May 2025 05:45 PM (IST)

    मटर पनीर उत्तर भारत की एक पसंदीदा डिश है जो कई खास मौकों पर भी बनाई जाती है। रेस्टोरेंट जैसा मटर पनीर बनाने के लिए पनीर बनाना चाहते हैं तो आपको यहां ब ...और पढ़ें

    इस रेसिपी से बना सकते हैं रेस्टोरेंट जैसा मटर-पनीर (Picture Courtesy: Freepik)
    इस रेसिपी से बना सकते हैं रेस्टोरेंट जैसा मटर-पनीर (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Matar Paneer Recipe: मटर पनीर एक ऐसी डिश है, जिसे उत्तर भारत में खूब पसंद किया जाता है। कई खास मौकों पर भी सब्जी में मटर-पनीर जरूर बनाई जाती है। यह स्वादिष्ट सब्जी मटर और पनीर को साथ मिलाकर बनाई जाती है, जिसका स्वाद थोड़ा तीखा, मसालेदार और लाजवाब होता है। अगर आप भी अपने घर पर रेस्टोरेंट जैसा मटर-पनीर (Dhaba Style Matar Paneer Recipe) बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो करके बना सकते हैं।

    मटर-पनीर बनाने की सामग्री (Ingredients for Matar Paneer)

    • 250 ग्राम पनीर (कटे हुए क्यूब्स में)
    • 1 कप हरे मटर (ताजे या फ्रोजन)
    • 2 बड़े टमाटर (प्यूरी बनाने के लिए)
    • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
    • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
    • 4-5 लहसुन की कलियां (पेस्ट बनाकर)
    • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
    • 1 छोटी चम्मच जीरा
    • 1 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर
    • 1 छोटी चम्मच गरम मसाला
    • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी
    • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च (रंग के लिए)
    • 1 बड़ा चम्मच ताजा मलाई या क्रीम (ऑप्शनल)
    • नमक स्वादानुसार
    • ताजा हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)
    • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
    • 1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी

    यह भी पढ़ें: घर पर इस रेसिपी से बनाएं ढाबा स्टाइल Paneer Masala, सभी हो जाएंगे स्वाद के दीवाने

    मटर-पनीर बनाने विधि (Step-by-Step Recipe)

    • पनीर के क्यूब्स को हल्का सुनहरा होने तक घी में फ्राई करें और निकालकर अलग रख लें।
    • अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें। इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं और ठंडा होने पर ब्लेंडर में पीस लें।
    • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और जीरा व कसूरी मेथी डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर-प्याज का पेस्ट डालकर मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च) डालें और तेल छोड़ने तक भूनें।
    • मसाले जब भुन जाएं, तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा होने दें।
    • अब इसमें मटर डालकर 5 मिनट पकाएं। मटर जब नरम होने लगें, तब फ्राई किया हुआ पनीर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च और मलाई डालकर हल्का उबाल आने दें।
    • अब ताजा हरा धनिया बारीक काटकर ऊपर से डालें और गर्मागर्म बटर नान, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

    ढाबा स्टाइल मटर-पनीर के लिए टिप्स:

    • कसूरी मेथी डालने से खुशबू बढ़ जाती है।
    • मलाई या क्रीम डालने से ग्रेवी थिक और क्रीमी बनेगी।
    • पनीर को ज्यादा फ्राई न करें, वरना वह खाने में कड़ा लगेगा।

    यह भी पढ़ें: इन 4 सब्जियों में नहीं लगाना चाहिए जीरे का तड़का, वरना खाने का सारा मजा हो जाएगा किरकिरा