यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आप जानते हैं सर्दियों में अमरूद खाने का सही समय? इन तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल
सर्दियां अपने साथ कई सारे फल और सब्जियां लेकर आती हैं जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। अमरूद इन्हीं में से एक है जिसे ...और पढ़ें

HighLights
- अमरूद कई पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है।
- सर्दियों में इसे डाइट में शामिल करने के कइ फायदे होते हैं।
- आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। सर्दियों में कई सारे ऐसे फल मिलते हैं, तो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाते हैं। अमरूद इन्हीं फलों में से एक है, जो सर्दियों में कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह एक बेहतरीन सुपरफ्रूट है, जिसे लोग सर्दियों की धूप में काले नमक के साथ आनंद लेते हुए खाते हैं।
अमरूद एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है। ये इम्युनिटी बूस्ट करता है, हेयरफॉल दूर करने में मदद करता है, आई हेल्थ के लिए फायदेमंद है और डायबिटीज से ही बचाव करता है। इतना ही नहीं इस फल की पत्तियां भी सेहत के लिए गुणकारी होती है।
अमरूद की पत्तियों के फायदे-
अमरूद के फल के साथ ही इसकी पत्तियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। डायबिटीज में इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करती हैं, डायरिया से राहत दिलाती हैं और साथ ही वेट लॉस में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में डाइट में शामिल करें 6 चटनियां; खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, सेहत को भी मिलेगा फायदा
अमरूद खाने का सही समय
अमरूद खाने का सही समय दोपहर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण पेट के लिए तो ये बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन शाम या रात के समय इसे खाने से सर्दी जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग अमरूद सिर्फ काटकर साधारण तरीके से खा लेते हैं, लेकिन इस स्वादिष्ट फल को कई तरह से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं और किन तरीकों से आप अमरूद खा सकते हैं।
खबरें और भी
अमरूद रायता
अमरूद को कद्दूकस कर लें। इसमें दही, भुना हुआ जीरा पाउडर, चिली फ्लैक्स, काला नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरी धनिया डालें और मिक्स करें। अमरूद रायता तैयार है।
अमरूद चटनी
मिक्सर जार में अमरूद के टुकड़े डालें। हरी धनिया, हरी मिर्च, जीरा, काला नमक, अदरक का छोटा टुकड़ा डालें और बारीक पीस लें। नींबू निचोड़ कर किसी भी पराठे या कचौड़ी के साथ एंजॉय करें।
अमरूद सब्जी
तेल में राई और जीरा का तड़का दें। खड़ी लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डालें और कटे हुए अमरूद के टुकड़े डालें। एक कप पानी डाल कर ढंक कर 5 मिनट के लिए पकने दें। ढक्कन हटाएं और जीरा पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और छोटा चम्मच गुड़ डालें और अच्छे से चलाएं। 5 से 6 मिनट तक पकने के बाद सर्विंग बोल में निकालें और हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।