Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सावन में अगर आप भी खाते हैं सात्विक खाना, तो बिना-प्याज लहसुन के आसानी बनाएं 5 टेस्टी डिशेज

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:26 AM (GMT+05:30)

    सावन का महीने में अगर आप भी सात्विक खाना पसंद करते हैं तो जरूर खाने में क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो सोचने में तकलीफ होती होगी। इसलिए इस आर्टिकल में ...और पढ़ें

    इन डिशेज को आसानी से बना सकते हैं बिना लहसुन-प्याज के (Picture Courtesy: Instagram, Freepik)
    इन डिशेज को आसानी से बना सकते हैं बिना लहसुन-प्याज के (Picture Courtesy: Instagram, Freepik)

    HighLights

    1. सावन में कई लोग सात्विक खाना खाते हैं।
    2. सात्विक खाना बिना लहसुन-प्याज के बनाया जाता है।
    3. कुछ डिशेज बिना लहसुन-प्याज के भी काफी टेस्टी लगती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Satvik Dishes: सावन का महीना चल रहा है और इस पूरे महीने शिवभक्त भगवान शंकर की भक्ति में लीन रहेंगे। इस दौरान लोग सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। वहीं कई लोग व्रत न रखकर सात्विक भोजन करना पसंद करते हैं। यानी बिना लहसुन प्याज के खाने का सेवन करते हैं। ऐसे में कई बार बिना प्याज-लहसुन के खाना में क्या पकाएं ये सवाल उठता है। इसलिए आज हम आपको बिना लहसुन प्याज के बनने वाली कुछ रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं जो आप आसानी से बना और खा सकते हैं तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।

    बेसन की सब्जी

    बेसन की सब्जी एक राजस्थानी डिश है, जिसमें बेसन को स्पाइसी ग्रेवी में पकाया जाता है। इसमें लहसुन और प्याज के बिना भी आप टमाटर, धनिया-जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाले डाल सकते हैं। इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सावन की शिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो उपवास में खाने के लिए बनाएं राजगीरा के स्वादिष्ट लड्डू

    दही भिंडी

    दही भिंडी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने के लिए आपको लहसुन प्याज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए भिंडी फ्राय कर इसमें दही और मसाले डालकर तैयार किया जाता है। इसे आप रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।

    आलू गोभी

    आलू गोभी सभी को खूब पसंद आती है। जिसमें आलू और गोभी को स्पाइसी मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इसमें लहसुन और प्याज की जरूरत नहीं होती है, इसे आप धनिया-जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाले जैसे अन्य मसाले डालकर बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    दाल तड़का

    एक सरल और स्वादिष्ट डिश है जिसमें दाल में तड़का डालकर बनाया जाता है। इसमें लहसुन और प्याज के बिना भी आप ताड़के के रूप में हींग, जीरा, मिर्च और गरम मसाले डाल सकते हैं और रोटी और चावल के साथ खा सकते हैं।

    शाही पनीर

    यह एक पॉपुलर पनीर डिश है जिसमें पनीर को क्रीमी ग्रेवी में पकाया जाता है। बिना लहसुन और प्याज के भी आप मसालेदार ग्रेवी तैयार कर सकते हैं जिसमें टमाटर, दही, क्रीम और नारियल का दूध मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सावन के सोमवार में इस भोग से खोलें अपना व्रत, भोलेनाथ की बनी रहेगी कृपा