लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और ऐसे खास मौके पर घर पर मीठे में भी कुछ खास बनना चाहिए। आप चाहें तो केसर-पिस्ता फिरनी बना सकते हैं। चावल, दूध, केसर और मेवों से बनने वाली ये डिश स्वाद में काफी रॉयल लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानें केसर-पिस्ता फिरनी बनाने की आसान रेसिपी।
केसर-पिस्ता फिरनी रेसिपी रेसिपी
★★★★★
कुल समय : 70 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :60 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी : 250
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian
केसर-पिस्ता फिरनी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
बासमती चावल - 1/4 कप
चीनी - 1/2 कप
केसर- 15-20 धागे
पिस्ता - 2 बड़े चम्मच
काजू और बादाम - 2 बड़े चम्मच
हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गुलाब जल या केवड़ा जल - 1 छोटा चम्मच
केसर-पिस्ता फिरनी रेसिपी बनाने की विधि:
1
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निकाल दें और चावल को हल्का सुखाकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
2
अब एक भारी तले वाले बर्तन में एक लीटर दूध डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें और जब दूध में एक उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें।
3
अब पिसे हुए दरदरे चावल को उबलते दूध में थोड़ा-थोड़ा करके डालते जाएं और लगातार चलाते रहें।
4
इसे धीमी आंच पर फिरनी को तब तक पकाते रहें, जब तक चावल पूरी तरह से पक न जाएं और मिश्रण गाढ़ा न होने लगे।
5
इसे बीच-बीच में तली तक चलाते रहें ताकि यह बर्तन के नीचे न चिपके।
6
जब चावल पक जाएं और दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें भिगोया हुआ केसर वाला दूध, चीनी, इलायची पाउडर और आधे कतरे हुए पिस्ता-काजू-बादाम डाल दें और अच्छी तरह मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं।
7
लास्ट में गुलाब जल या केवड़ा जल डालकर गैस बंद कर दें।
8
फिरनी को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे मिट्टी के कुल्हड़ में डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।