विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी गुजराती ढोकला, बहुत ही सिंपल है रेसिपी

Published: Thu, 22 Jan 2026 04:52 PM (IST)

खमन ढोकला एक स्वादिष्ट और सेहतमंद गुजराती व्यंजन है। भाप में पका होने के कारण यह कम तेल वाला और ...और पढ़ें

खमन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)

खमन ढोकला बनाने की आसान रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजराती व्यंजनों की बात हो और 'खमन ढोकला' का नाम न आए, यह नामुमकिन है। ढोकला न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसे भाप में पकाया जाता है। कम तेल और प्रोटीन से भरपूर यह डिश नाश्ते या शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर ढोकला बाजार जैसा नरम नहीं बनता। आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप ऐसी रेसिपी बताएंगे जिससे आपका ढोकला एकदम रूई जैसा सॉफ्ट बनेगा।

सामग्री (Ingredients)

ढोकला बैटर के लिए-

  • बेसन- 1.5 कप
  • सूजी (रवा)- 1 बड़ा चम्मच (बेहतर बनावट के लिए)
  • दही- 1/2 कप (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच 
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए-

  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • राई (सरसों के दाने)- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 8-10
  • हरी मिर्च- 3-4 (बीच से कटी हुई)
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
Dhokla (1)
 
(Picture Courtesy: Freepik)

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, नमक, चीनी, हल्दी, अदरक-मिर्च पेस्ट और दही को मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक चिकना घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
  • अब एक बड़े पतीले या स्टीमर में 2-3 कप पानी गरम करें। जिस थाली या टिन में ढोकला बनाना है, उसे तेल लगाकर चिकना कर लें।
  • जब पानी उबलने लगे, तब बेसन के घोल में नींबू का रस और ईनो डालें। इसके ऊपर एक चम्मच पानी डालें, ताकि ईनो एक्टिव हो जाए। अब इसे एक ही दिशा में तेजी से फेंटें। आप देखेंगे कि बैटर फूलकर दोगुना हो गया है। इसे तुरंत चिकनाई लगी थाली में डालें।
  • अब थाली को स्टीमर में रखें और ढक्कन बंद कर दें। इसे मध्यम-तेज आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। 15 मिनट बाद चाकू डालकर चेक करें; अगर चाकू साफ निकलता है, तो ढोकला तैयार है। इसे बाहर निकालें और ठंडा होने दें।
  • फिर एक छोटे पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। जब राई चटकने लगे, तब इसमें आधा कप पानी और एक चम्मच चीनी डालें। पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
  • ढोकले को मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें। अब तैयार गरम तड़के को चम्मच से पूरे ढोकले पर फैलाएं और ढोकले को हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।