विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीज़ी; शाम के स्नैक्स के लिए ऐसे बनाएं लाजवाब सूजी चिली चीज़ बॉल्स

Published: Sun, 22 Feb 2026 03:05 PM (IST)

शाम के स्नैक्स के लिए सूजी चिली चीज बॉल्स बेहतरीन ऑप्शन हैं, जिसे आसानी से घर पर बना सकते हैं।

कैसे बनाएं सूजी चिली चीज़ बॉल्स? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं सूजी चिली चीज़ बॉल्स? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब बात शाम के नाश्ते की हो, तो आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो बाहर से कुरकुरा हो और अंदर से नरम व स्वादिष्ट, तो सूजी चिली चीज़ बॉल्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। सूजी का कुरकुरापन और अंदर पिघला हुआ चीज़ इसे बच्चों और बड़ों दोनों का पसंदीदा बनाता है। आइए जानते हैं इस बेहतरीन डिश को बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सामग्री

  • बारीक सूजी- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज़- क्यूब्स में कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
  • ओरिगेनो या मिक्स हर्ब्स- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी गर्म करें। इसमें थोड़ा-सा नमक, एक चम्मच तेल, चिली फ्लेक्स और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे सूजी डालें। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें। जब सूजी पानी सोख ले और कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे एक बर्तन में निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दें।
  • जब सूजी हल्का ठंडा हो जाए, तो अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इसे अच्छी तरह गूंथ लें ताकि यह एक नरम आटे जैसा बन जाए। इसमें कटा हुआ हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च मिला दें।
  • अब सूजी के मिश्रण से नींबू के आकार की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें। एक लोई को हथेली पर फैलाएं और उसके बीच में चीज़ का एक छोटा टुकड़ा रखें। अब इसे चारों तरफ से बंद करके एक गोल बॉल का आकार दें। ध्यान रहे कि बॉल में कहीं भी दरार न हो, वरना तलते समय चीज़ बाहर निकल सकता है।
  • इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो सावधानी से तैयार की गई बॉल्स को तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें। 

सर्विंग टिप और सुझाव

  • इन गरमा-गरम सूजी चिली चीज़ बॉल्स को आप टोमैटो केचप, तीखी हरी चटनी या शेजवान सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। 
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।