Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में पेट की जलन को शांत करेंगे ये 5 मसाले, आज ही करें डाइट में शामिल

    Updated: Fri, 24 May 2024 04:50 PM (IST)

    गर्मियों में बढ़ते तापमान से खुद को बचाना बेहद जरूरी होता है। रोज-रोज बढ़ता तापमान आपकी सेहत पर कहर बरपा सकता है। इसलिए इससे बचाव के लिए काफी एहतियात ...और पढ़ें

    गर्मियों में पेट ठंडा रखेंगे ये मसाले (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में पेट ठंडा रखेंगे ये मसाले (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में खुद को ठंडा रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है।
    2. ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ मसाले मददगार हो सकते हैं।
    3. कुछ मसाले पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Spices to Keep Body Cool: दिन पर दिन बढ़ती गर्मी के कारण सभी का हाल बेहाल है। ऐसे में खुद को गर्मी के प्रकोप से बचाए रखने के लिए हम, खुद को ठंडा रखने की कोशिश करते हैं। इसके लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं, ठंडी चीजें खाते हैं और भी न जाने क्या-क्या। ऐसे में हम ज्यादा मसाले खाने से भी परहेज करते हैं, ताकि पाचन बेहतर रहे और शरीर का तापमान भी न बढ़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे मसाले भी हैं, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। आइए जानें किन मसालों (Summer Spices) की मदद से आप अपने शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

    जीरा (Jeera)

    खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मसालों में जीरे का नाम सबसे ऊपर आता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है और आपके पेट को ठंडा रखता है। गर्मियों में जीरा खाने से आपके शरीर का तापमान बेहतर होता है। इसलिए अपने खाने में जीरे को जरूर शामिल करें। इसे आप पानी में उबालकर भी पी सकते हैं, जो बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है।

    Summer Spices

    (Picture Courtesy: Freepik)

    इलायची (Cardamom)

    इलायची का इस्तेमाल हम कई डेजर्ट्स में और माउथ फ्रेशनर की तरह करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की खुशबू और फ्लेवर में इजाफा करने वाली इलायची गर्मियों में आपको ठंडा रखने में भी मदद करती है। यह भी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है और इसकी कूलिंग प्रॉप्रटीज आपको ठंडा भी रखती हैं। इसलिए गर्मी में आप इसे दूध में मिलाकर, कच्चा चबाकर या मीठी डिशेज में डालकर जरूर खाएं।

    Summer spices

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: लू की चपेट से बचाने में मदद करेगा Sattu Sharbat, जानें कैसे मिनटों में बना सकते हैं इसे घर पर

    सौंफ (Saunf)

    सौंफ का ज्यादातर हम माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह आपके पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्मियों में अक्सर पाचन से जुड़ी परेशानियां होती रहती हैं। सौंफ उन्हें कम करने में काफी मददगार है। यह ब्लोटिंग और गैस की समस्या को कम करने में भी मदद करता है। आप इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं या साबुत भी खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    Summer spices

    (Picture Courtesy: Freepik)

    धनिया (Dhaniya)

    धनिया अक्सर हम खाने को गार्निश करने के लिए या इसकी चटनी बनाकर खाते हैं। अपने स्वाद की वजह से यह सभी को पसंद आता है। लेकिन स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह आपके पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है। इसकी चटनी बनाकर या खाने में इसका मसाला डालकर आप इसे खा सकते हैं।

    Summer spices

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मेथीदाना (Methidana)

    मेथी दाने खाने में एक अनोखा स्वाद लाते हैं। ये शरीर को ठंडक भी प्रदान करते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से गर्मियों में काफी राहत मिल सकती है। इन्हें उबालकर पानी में पी सकते हैं या इन्हें अपने खाने में भी शामिल कर सकते हैं, जैसे सलाद आदि में।

    Summer spices

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में लू की मार से बचाने में मदद करेगी शिकंजी, जानें इसे घर पर बनाने की आसान विधि