Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वाद पिज्जा का और क्रंच समोसे का! एयर फ्रायर में बिना तेल के बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 11:30 AM (IST)

    पिज्जा समोसा एक टेस्टी स्नैक है, जिसे आप आसानी से घर पर बिना डीप फ्राई किए भी बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    बिना तले बनाएं पिज्जा-समोसा (AI Generated Image)

    बिना तले बनाएं पिज्जा-समोसा (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। समोसा भारतीयों के फेवरेट स्नैक्स में से एक है। वहीं, पिज्जा भी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप दोनों ही डिशेज को एक साथ भी खा सकते हैं? हम बात कर रहे हैं पिज्जा समोसा की। 

    पिज्जा समोसा काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आप बिना डीप फ्राई किए भी बना सकते हैं। जी हां, एयर फ्रायर में आप इस समोसे को आसानी से बना सकते हैं और इसका स्वाद फिर भी उतना ही क्रिस्पी और टेस्टी रहेगा। आइए जानें पिज्जा समोसा बनाने की रेसिपी। 

    पिज्जा समोसा रेसिपी रेसिपी

    पिज्जा समोसा काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

    कुल समय : 45 mins
    तैयारी का समय : 15 mins
    पकाने का समय :30 mins
    कोर्स : Snacks
    कैलोरी : 200
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    पिज्जा समोसा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • समोसे की पट्टी के लिए:
    • मैदा- 1 कप
    • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
    • तेल या घी- 2 चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार
    • पानी- गूंथने के लिए
    • पिज्जा स्टफिंग के लिए:
    • मोजरेला चीज- आधा कप
    • बारीक कटी शिमला मिर्च- 3 चम्मच
    • उबले हुए कॉर्न- 3 चम्मच
    • बारीक कटा प्याज- 2 चम्मच
    • पिज्जा सॉस- 2 से 3 चम्मच
    • ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार

    पिज्जा समोसा रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और इसमें नमक, अजवाइन और मोयन के लिए तेल डालें। इसे हाथों से अच्छे से मिलाएं ताकि आटे में बाइंडिंग आने लगे। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लें और इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

    2

    अब एक मिक्सिंग बाउल में कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, और कॉर्न डालें। अब इसमें पिज्जा सॉस, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स और हल्का सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

    3

    लास्ट में इसमें ढेर सारा मोजरेला चीज मिलाएं। आपकी चीजी पिज्जा स्टफिंग तैयार है।

    4

    अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को लेकर पूरी की तरह लंबा बेल लें। अब इसे बीच से काटकर दो बराबर भागों में बांट लें।

    5

    एक हिस्से को उठाकर उसके किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और उसे त्रिकोण का आकार दें। अब इसके अंदर तैयार की गई पिज्जा स्टफिंग भरें। ऊपर के किनारों को पानी की मदद से अच्छी तरह चिपकाकर बंद कर दें ताकि चीज बाहर न निकले।

    6

    अब अपने एयर फ्रायर को 180°C पर 5 मिनट के लिए प्री-हीट कर लें। इसके बाद तैयार समोसों पर ब्रश की मदद से हल्का सा तेल लगाएं। एयर फ्रायर की बास्केट में समोसों को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें।

    7

    इन्हें 180°C पर लगभग 12 से 15 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। बीच में बास्केट को निकालकर समोसों को पलट दें ताकि वे दोनों तरफ से बराबर सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं।

    8

    जब समोसे पूरी तरह गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें एयर फ्रायर से बाहर निकालें। आपका गरमा-गरम, कम तेल वाला और बेहद चीजी पिज्जा समोसा तैयार है।