यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाम होते ही होने लगती है कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग, तो घर पर बनाएं ये टेस्टी चाट
मानसून में बाहर का खाना आपको बीमार बना सकता है। इस मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए बाहर खुले में बिकने वाला सामान सेहत के लिए नुकसा ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Chaat Recipes: शाम को हम सभी का मन कुछ न कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का करता है। इस क्रेविंग को दूर करने के लिए अक्सर ही हम बाहर से कुछ तला-भुना खा लेते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानूसन में बाहर से कुछ भी खाना इन्फेक्शन की वजह बन सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है और वे आसानी से बढ़ने लगते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में बाहर का खाना खाने से बेहतर है कि आप घर पर ही कुछ चटपटा और मजेदार बना लें। इसलिए हम आपके लिए कुछ हेल्दी चाट रेसिपीज लेकर आए हैं, जो बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं और उनसे सेहत को काफी फायदा भी मिलता है। आइए जानें उन चाट की रेसिपी।
चना चाट
सफेद चने से बनाई जाने वाली यह चाट प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता है। सफेद चनों में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसमें चाट मसाला, प्याज और टमाटर मिलाकर, आप इसके स्वाद को दोगुना कर सकते हैं।
सामग्री:
- 1 चम्मच चना
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 कटा हुआ टमाटर
- 1 कटा हुआ प्याज
- 2 चुटकी नमक
- 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर
- 1 चम्मच मसाला काली मिर्च
- 3 चम्मच नींबू का रस
- 1 मुट्ठी कटी हुई धनिया पत्ती
विधि:
- चने में थोड़ा सा नमक डालें और 1 या 2 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए। एक बड़े कटोरे में डाल दो।
- उबले चने, गाजर, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, नींबू का रस डालें और फिर से मिलाएं और परोसें।
यह भी पढ़ें: Mango Lassi को मिला बेस्ट इंडियन फूड का खिताब, लेकिन वर्स्ट फूड्स की सूची देखकर हैरान रह जाएंगे आप
खबरें और भी
मखाना चाट
मखाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतर स्त्रोत होता है। इसकी चाट बनाकर आप अपनी चटपटा खाने की क्रेविंग को शांत भी कर देंगे और आपकी सेहत को भी फायदा मिलेगा।
सामग्री:
- 2 कप मखाना
- 2 मध्यम उबले आलू
- 2 मुट्ठी भुनी हुई मूंगफली
- 2 टमाटर
- घी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 1/2 चम्मच नींबू का रस
- 2 मुट्ठी धनिया पत्ती
- 3 हरी मिर्च
- नमक
- सेव
विधि:
- एक पैन गरम करें और उसमें घी डालें। जब घी पर्याप्त गर्म हो जाए तो इसमें मखाना डालें और जब तक इनका रंग भूरा न हो जाए, तब तक इन्हें भुनें।
- अब उबले हुए आलू और टमाटर को छोट-छोट टुकड़ों में काट लीजिए और एक कटोरे में रख लें।
- इसके बाद, उस कटोरा में नींबू का रस, लाल मिर्च, नमक और अन्य सामग्री डालें। इसके बाद उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और इसमें ताजा हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू के रस मिलाएं। इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें और टेस्टी मखाना चाट का आनंद लें।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी हैं Jamun खाने के शौकीन, तो जरूर ट्राई करें इससे बनी ये डिशेज