Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरसों के तेल में ही पकानी चाहिए ये 5 तरह की सब्जियां, मिलेगा जायके और सेहत का डबल डोज

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 04:03 PM (IST)

    कुछ सब्जियों का स्वाद सरसों के तेल में पककर ही निखरकर आता है। साथ ही सरसों का तेल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानें किन 5 सब्जियों (Sabj ...और पढ़ें

    सरसों के तेल में बढ़ जाता है इन सब्जियों का स्वाद (Picture Courtesy: Freepik)
    सरसों के तेल में बढ़ जाता है इन सब्जियों का स्वाद (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. सरसों का तेल स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है
    2. कुछ सब्जियां सरसों के तेल में ज्यादा टेस्टी लगती हैं
    3. सरसों का तेल सेहत को भी कई फायदे देता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी डिश को आप किस तेल में बना रहे हैं यह काफी मायने रखता है। अगर सही डिश के साथ सही तेल का इस्तेमाल न किया जाए, तो उसका स्वाद उतना खिलकर नहीं आता, जितना आना चाहिए। आमतौर पर आजकल रसोइयों में खाना बनाने के लिए रिफाइन्ड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि कुछ सब्जियां (vegetables you must cook in mustard oil) सिर्फ सरसों के तेल में ही बनानी चाहिए।

    दरअसल, इसकी तीखी खुशबू और गहरा स्वाद खाने को एक अलग ही टेस्ट देता है। कुछ सब्जियां इस तेल में बनने पर ही अपना असली स्वाद देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 सब्जियों के बारे में बताएंगे जिन्हें सरसों के तेल में ही बनाना चाहिए।

    बैंगन का भरता

    बैंगन का भरता उत्तर भारत की एक मशहूर डिश है, जिसे सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। भरता बनाने के लिए बैंगन को सीधे आंच पर भूनकर उसका गूदा निकाला जाता है और फिर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और सरसों का तेल मिलाया जाता है। सरसों का तेल इस डिश में एक तीखापन और सुगंध भर देता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है।

    यह भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल छोले बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल रेसिपी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर

    करेला

    करेले की सब्जी को अक्सर लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण टालते हैं, लेकिन सरसों के तेल में पकाने से इसका कड़वापन कम हो जाता है और स्वाद बढ़ जाता है। करेले को पतला काटकर सरसों के तेल में भूनकर प्याज, लहसुन, हल्दी और मसालों के साथ पकाया जाता है। सरसों का तेल करेले के स्वाद को बैलेंस कर देता है।

    खबरें और भी

    टिंडा

    टिंडे की सब्जी को सरसों के तेल में बनाने से यह बेहद स्वादिष्ट लगती है। टिंडे को छीलकर काट लें और सरसों के तेल में जीरा, हींग, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले डालकर पकाएं। सरसों का तेल टिंडे के हल्के स्वाद को एक नया डाइमेंशन देता है।

    काले चने की सब्जी

    काले चने की सब्जी को सरसों के तेल में बनाने से यह और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बन जाती है। काले चनों को रातभर भिगोकर सरसों के तेल में प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है। सरसों का तेल इस सब्जी को एक रिच टेक्सचर और तीखा स्वाद देता है। इसे चावल के साथ एक बार खाकर देखें, आप इसका स्वाद ताउम्र याद रखेंगे।

    आलू की भुजिया

    आलू की भुजिया बिहार और उत्तर प्रदेश में खूब पसंद की जाती है। इसे सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद क्रंची और लजीज हो जाता है। आलू को बारीक काटकर सरसों के तेल में जीरा, प्याज, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर कुरकुरा होने तक भूनें।

    यह भी पढ़ें: इन 4 सब्जियों में नहीं लगाना चाहिए जीरे का तड़का, वरना खाने का सारा मजा हो जाएगा किरकिरा