विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाम की चाय का स्वाद दोगुना कर देंगे ये खस्ता 'जीरा बिस्किट', नोट करें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:58 PM (IST)

जीरा बिस्किट चाय के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इस नमकीन स्नैक को आप अपने घर पर भी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं जीरा कुकीज? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं जीरा कुकीज? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय का समय हो और साथ में खट्टा-मीठा या नमकीन स्नैक न हो, तो मजा कुछ अधूरा सा लगता है। भारतीय घरों में जीरा बिस्किट या जीरा कुकीज हमेशा से ही चाय के साथ खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक रहे हैं।

इनका हल्का नमकीन, खस्ता और भुने हुए जीरे का स्वाद सभी को पसंद आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें जीरा कुकीज बनाने की रेसिपी।


जीरा बिस्किट रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 50 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Others

जीरा बिस्किट रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा या आटा- 1 कप
  • बटर- 1/2 कप
  • पिसी हुई चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1.5 बड़ा चम्मच
  • नमक- 1/2 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • दूध- 1 से 2 बड़े चम्मच

जीरा बिस्किट रेसिपी बनाने की विधि:

1

अब सबसे पहले एक पैन में जीरा डालें और धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे।

2

जीरा जलाना नहीं है, सिर्फ हल्का भूनना है। इसके बाद आधे जीरे को बेलन से हल्का दरदरा कूट लें और आधे को साबुत रहने दें।

3

अब एक बड़े बाउल में नरम मक्खन और पिसी हुई चीनी लें और एक व्हिस्कर या बीटर की मदद से इसे 3-4 मिनट तक तब तक फेंटें जब तक कि मिश्रण हल्का, फ्लफी और क्रीमी न हो जाए।

4

इसके बाद बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें और इसमें कुटा हुआ जीरा डाल दें।

5

अब सभी सामग्रियों को हल्के हाथों से मिलाएं और 1-2 चम्मच ठंडा दूध मिलाकर एक मुलायम आटा तैयार कर लें।

6

इस बात का ध्यान रखें कि इसे रोटी के आटे की तरह गूंदना नहीं है, बस एक साथ इकट्ठा करना है।

7

अब इस आटे को प्लास्टिक रैप में लपेटकर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

8

इसके बाद एक बटर पेपर के रखकर, बेलन की मदद से आटे को 1/4 इंच मोटा बेल लें और अपनी पसंद के कुकी कटर या किसी गोल ढक्कन से कुकीज काट लें।

9

इनके ऊपर से थोड़ा सा साबुत भुना जीरा छिड़ककर हल्का दबा दें। और 170°C पर प्रीहीट ओवनम में 5-18 मिनट तक इन्हें बेक करें।

10

बेक होने के बाद कुकीज को पूरी तरह ठंडा होने दें। होममेड जीरा कुकीज तैयार हैं।