यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लेट नाइट क्रेविंग को शांत करेंगे ये हेल्दी स्नैक्स, वजन भी होगा कंट्रोल और पचाना भी रहेगा आसान
रात में कई बार हमें अचानक से भूख लग जाती है जिसे शांत करने के लिए अक्सर हम कुछ चिप्स या बिस्कुट जैसे स्नैक्स खा लेते हैं। हालांकि इनमें कैलोरी बहुत ज् ...और पढ़ें

HighLights
- देर रात क्रेविंग को शांत करना काफी मुश्किल होता है।
- रात को अनहेल्दी स्नैक्स खाने से वजन बढ़ सकता है।
- कुछ स्नैक्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और क्रेविंग भी शांत करते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Late Night Snacks: कभी कभी देर रात तक काम करने या फिर बिंज वॉचिंग के दौरान लोगों को भूख महसूस होने लगती है। ऐसे में कुछ भी खा लेना आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है। यह अनेक तरह की बीमारियों की जड़ भी बन सकता है। इसलिए आधी रात में हल्के और पौष्टिक स्नैक्स का सेवन ही सही होता है। हालांकि, इनकी मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप ओवरईटिंग से बच सकें। इस समय में आप खाने के लिए फल, नट्स या दही जैसे स्नैक्स को चुन सकते हैं, जो पचाने में आसान होते हैं और नींद में बाधा भी नहीं डालते। इसके साथ ही देर रात में कैफीन, शुगर और भारी भोजन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं देर रात में लगने वाली भूख में खाने लायक स्नैक्स के बारे में।
रात के लिए हेल्दी स्नैक्स
भुना हुआ मखाना- मखाना कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें हल्का-सा घी में भूनकर खा सकते हैं। ये स्नैक हल्का और पाचन के लिए आसान होता है। इसमें लो-कैलोरी पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा।
फ्रूट और नट्स सलाद- सेब, केला, अंगूर, पपीता जैसे मौसमी फलों का सलाद बनाएं और उसमें थोड़े नट्स मिलाएं। यह विटामिन, मिनरल्स, और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है।
यह भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद क्या खाएं कि पेट भी भर जाए और बॉडी भी बने? आपकी मदद करेंगे ये 5 Healthy Foods
ओट्स के साथ फ्रूट्स- ओट्स को गर्म पानी या दूध में मिलाएं और इसमें ताजे फल जैसे केले, सेब, और नट्स डालें। फाइबर से भरपूर ओट्स आपके पेट को भरा रखता है। इसके अलावा, यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है।
गर्म दूध और शहद- एक कप गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं। यह आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
उबले हुए अंडे- उबले हुए अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं। आप इन्हें हल्का-सा नमक और काली मिर्च डालकर खा सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट के साथ शहद- ग्रीक योगर्ट में थोड़ा शहद मिलाएं और इस हेल्दी स्नैक का आनंद लें। आप इसमें फल भी मिला सकते हैं। ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन के लिए अच्छे होते हैं।
खबरें और भी
खजूर और बादाम- 2-3 खजूर और कुछ बादाम रोज खाने से आपकी भूख शांत हो जाएगी। खजूर नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं और बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं जो आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं।
पीनट बटर और होल ग्रेन क्रैकर्स- होल ग्रेन क्रैकर्स पर थोड़ी मात्रा में पीनट बटर लगाकर खाएं। पीनट बटर में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो भूख को शांत करते है।
यह भी पढ़ें: आलू से 10-15 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, बच्चों को भी खूब आएंगे पसंद