यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पालक की ये डिशेज हैं स्वाद और पोषण का बेहतरीन कॉम्बिनेशन, घर पर आसानी से कर सकते हैं तैयार
पालक पोषण और स्वाद का खजाना है जिससे कई हेल्दी और आसान डिशेज (Palak Recipes) बनाए जा सकते हैं। घर पर आप पालक पनीर पालक पराठा पालक सूप पालक कॉर्न सब्जी ...और पढ़ें

HighLights
- पालक कई विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
- इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती हैं।
- पालक से कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Palak Recipes: पालक एक सुपरफूड है, जो पोषण और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनता है। आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक को अपने डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
इसकी खासियत यह है कि इसे कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसी ही फटाफट से तैयार होने वाली डिशेज की जानकारी दी गई है, जिन्हें आप झटपट घर पर बना सकते हैं और अपने खाने को स्वादिष्ट और पौष्टिक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
पालक पनीर
पालक पनीर एक क्लासिक और मशहूर डिश है। पालक को उबालकर उसका पेस्ट बनाएं और मसालों के साथ पकाएं। इसमें पनीर के टुकड़े डालें और इसे रोटी या नान के साथ परोसें। यह प्रोटीन और आयरन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में बथुआ खाना है फायदेमंद, कई विटामिन्स की कमी करता है पूरा, सेहत भी रहती है दुरुस्त
पालक पराठा
पालक पराठा झटपट बनने वाला एक स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्प है। पालक को बारीक काटकर आटे में मिलाएं। मसाले डालें और पराठे बनाकर दही या अचार के साथ परोसें।
पालक सूप
ठंड के मौसम में पालक सूप एक परफेक्ट स्वस्थ डिश है। पालक को प्याज, लहसुन और अदरक के साथ पकाकर ब्लेंड करें। इसमें काली मिर्च और थोड़ा क्रीम डालें। यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
पालक कॉर्न सब्जी
मकई और पालक का संयोजन एक स्वादिष्ट और स्वस्थ डिश बनाता है। पालक पेस्ट को मसालों के साथ पकाएं और उसमें उबले हुए मकई के दाने डालें। यह बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आएगी।
पालक पुलाव
पके हुए चावल में पालक पेस्ट, हल्के मसाले और सब्जियां मिलाकर पालक पुलाव बनाएं। इसे दही या रायते के साथ परोसें।
पालक चीला
बेसन में पालक का पेस्ट और मसाले मिलाकर पतला घोल बनाएं। इसे तवे पर चीले की तरह सेकें। यह कम कैलोरी वाली डिश है, जो वजन घटाने में मददगार है।
पालक पास्ता
पास्ता को स्वस्थ ट्विस्ट देने के लिए पालक सॉस तैयार करें। पालक को ब्लेंड करके क्रीम और चीज के साथ पकाएं और इसे पास्ता में डालें।
पालक कटलेट
उबले आलू, पालक और मसाले मिलाकर टिक्की बनाएं। इसे हल्के तेल में शैलो फ्राई करें। यह शाम के स्नैक्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।
पालक से बनी ये आसान और स्वादिष्ट डिशेज न केवल खाने में मजेदार हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें अपने किचन में जरूर आजमाएं।
यह भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर खून की कमी दूर करता है पालक, सर्दियों में डाइट में करें शामिल