विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया भर में खूब पसंद की जाती है सेब से बनाई जाने वाली ये टेस्टी डिशेज, आप भी जरूर करें ट्राई

Published: Tue, 24 Sep 2024 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2024 07:53 AM (IST)

सेब कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए कहा जाता है कि रोज एक सेब खाने से ...और पढ़ें

सेब से बनाई जाती हैं कई टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)
सेब से बनाई जाती हैं कई टेस्टी डिशेज (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. सेब से दुनियाभर में कई टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं।
  3. इन डिशेज का स्वाद बेहद लाजवाब होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tasty Apple Dishes: सेब एक पौष्टिक फल है, जो विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। रोजाना इसके सेवन से यह दिल को स्वस्थ रखने, पाचन में सुधार करने और वजन को घटाने में मदद करता है। सेब खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है,और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके इसी पौष्टिक गुणों के कारण लोग इसे कच्चा, जूस या सलाद के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं। हमारे देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सेब से कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं। तो आइए जानते हैं सेब से बनाई जाने वाली ऐसे कुछ हेल्दी और टेस्टी डिशेज के बारे में।

एप्पल पाई (अमेरिका)

यह अमेरिकी किचन की पहचान है। पेस्ट्री क्रस्ट के अंदर सेब की मीठी और मसालेदार फिलिंग भरी जाती है। इसमें दालचीनी, जायफल और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है।इसे बेक करके आइसक्रीम या क्रीम के साथ सर्व किया जाता है।

यह भी पढ़ें: सेहत के लिए वरदान है सेब, जानें क्या है इसे खाने का सही समय

एप्पल स्ट्रूडेल (ऑस्ट्रिया)

ये एक फेमस ऑस्ट्रियाई मिठाई है,इसमें पतली पेस्ट्री में सेब, दालचीनी, और किशमिश की फिलिंग होती है। पेस्ट्री को रोल कर बेक किया जाता है और शक्कर पाउडर के साथ सर्व किया जाता है।

एप्पल टारटे टैटिन (फ्रांस)

यह एक फ्रांसीसी पेस्ट्री है। जिसमें पहले सेब को कारमेलाइज किया जाता है, फिर उसके ऊपर पेस्ट्री आटा डालकर बेक किया जाता है। इसे गर्मागर्म और फ्रेश क्रीम के साथ सर्व किया जाता है।

एप्पल क्रिस्प (यूके)

एप्पल क्रिस्प को तैयार करने के लिए सेब के टुकड़ों के ऊपर ओट्स, मक्खन, ब्राऊन शुगर और दालचीनी की कुरकुरी लेयर डाली जाती है। यह स्वाद में मिठी और कुरकुरी होती है। इसे आइसक्रीम के साथ या ऐसे ही सर्व किया जाता है।

एप्पल सॉस (जर्मनी)

सेब को पकाकर पेस्ट बनाया जाता है, जिसे सॉस के रूप में सर्व किया जाता है। यह मीठा या नमकीन दोनों हो सकता है, और इसे रोस्टेड मीट,पैनकेक या अन्य डिशेज के साथ सर्व किया जाता है।

सेब की चटनी (भारत)

सेब की भारतीय व्यंजनों में उपयोग की जाने वाली तीखी और मीठी चटनी, को सेब, गुड़ और मसालों से तैयार किया जाता है।

एप्पल क्रीम चीज पेस्ट्री (यूरोप)

इसमें पेस्ट्री के बीच में सेब और क्रीम चीज की फिलिंग भरी जाती है। इसे बेक करके तैयार किया जाता है और मिठाई के रूप में सर्व किया जाता है। क्रीम चीज और सेब की मिठास इस डिश को खास बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं एनीमिया की समस्या से निजात, तो रोजाना इस समय खाएं 1 सेब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।