Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों की छुट्टियों में ट्राई करें सुपर क्रीमी मैंगो आइसक्रीम रेसिपी, वो भी बस 5 इंग्रीडिएंट्स के साथ!

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

    गर्मियों के सीजन में आइसक्रीम और रसीले आम ही हैं जो इस सीजन का मजा दोगुना कर देते हैं। ...और पढ़ें

    गर्मियों की छुट्टियों में ट्राई करें ताजा आम से बनी मैंगो आइसक्रीम (Image Source: freepik)

    गर्मियों की छुट्टियों में ट्राई करें ताजा आम से बनी मैंगो आइसक्रीम (Image Source: freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: गर्मियों के समय में आइसक्रीम और रसीले आम ही हैं जो इस सीजन का मजा दोगुना कर देते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों का लुत्फ एक साथ मिल जाए तो बात ही क्या। फिर क्यों न इस सीजन बहुत ही आसान इंग्रीडिएंट्स के साथ मैंगो आइसक्रीम घर पर बनाने की कोशिश की जाए। यकीन मानें ताज़ा और रसीले मैंगो वाली आइसक्रीम की यह रेसिपी निराश तो बिल्कुल नहीं करने वाली। 

    5 इंग्रीडिएंट्स मैंगो आइसक्रीम रेसिपी 

    यहां बहुत ही कम समय में मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी दी गई है वो भी 5 इंग्रीडिएंट्स के साथ, आइए जानते बनाने का तरीका : 

    मैंगो आइसक्रीम इंग्रीडिएंट्स 

    • 2 कप हेवी क्रीम (35% से ज्यादा मिल्क फैट वाली)

    • 3/4 मैंगो पल्प 

    • 1/2 कप पाउडर शुगर 

    • 1/2 छोटे चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट 

    • 3-4 ड्रॉप येलो फूड कलर 

    मैंगो आइसक्रीम रेसिपी 

    मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप फॉलो करें : 

    स्टेप 1 : सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में 2 कप हेवी क्रीम डालें, ध्यान रहे इस क्रीम में 35% या उससे ज्यादा मिल्क फैट होना चाहिए। 

    स्टेप 2 : अब इसमें 1/2 कप पाउडर शुगर डालकर अच्छे से मिलाएं, जब तक शुगर उसमें अच्छे से घुल न जाए। 

    स्टेप 3 : इसके बाद आइसक्रीम के लिए मैंगो पल्प तैयार करना है, इसके लिए 2 बड़े और रसीले आम लें और उसे अच्छे से ब्लेन्ड कर लें। आम हापुस या तोतापुरी हो तो और भी बेहतर। वहीं, ध्यान रहे उसमें पानी मिक्स नहीं करना है। 

    स्टेप 4 : अगले स्टेप में मैंगो पल्प को हेवी क्रीम वाले मिक्स्चर में मिलाकर तब तक मिक्स करना है जब तक उसका टेक्स्चर क्रीमी न हो जाए। 

    स्टेप 5 : इस मिक्स्चर में 3-4 ड्रॉप येलो फूड कलर के साथ 1/2 छोटे चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट मिलाना है।  

    स्टेप 6 : अब इस पूरे मिक्स्चर को फ्रीजर सेफ जार में डालें और ऊपर से ढक दें। इसे फ्रीजर में 8 घंटे तक रखना है। 

    यह लो तैयार है 5 इंग्रीडिएंट्स वाली सुपर क्रीमी मैंगो आइसक्रीम वो भी केवल 6 स्टेप में।