Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top 10 Indian Foods: भारत के बेस्ट फूड की लिस्ट में बाहर हुई बिरयानी, जानें कौन बना नंबर वन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 07:30 AM (GMT+05:30)

    Top 10 Indian Foods भारत सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए भी नहीं बल्कि अपने खानपान के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां ऐसे कई व्यंजन हैं जि ...और पढ़ें

    ये हैं भारत के 10 बेस्ट फूड्स
    ये हैं भारत के 10 बेस्ट फूड्स

    HighLights

    1. भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
    2. इसी क्रम में हाल ही देश के बेस्ट 10 फूड्स की लिस्ट आई है।
    3. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किसने बाजी मारी है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Top 10 Indian Foods: भारत एक विशाल और विविधताओं से भरा एक देश है। यहां की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है, जिसे दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। यहां हर राज्य की अपनी अलग बोली, पहनावा और खान-पान है। भारत में मिलने वाले खाने का स्वाद से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों को काफी भाता है। यही वजह है कि यहां मिलने वाले विभिन्न व्यंजनों को पूरी दुनिया में लोग पसंद करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक मशहूर फूड वेबसाइट ने भारत के 50 बेस्ट फूड्स और ड्रिंक्स की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं टॉप 10 में भारत के किन व्यंजनों ने बाजी मारी।

    बटर गार्लिक नान

    बटर गार्लिक नान एक स्वादिष्ट और जायकेदार फ्लैट ब्रेड है, जो करी या सॉस के साथ खाई जाती है। यह मैदा, खमीर, लहसुन, दही और मक्खन से बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए आटे को चिकना होने तक गूंथा जाता है और फिर खमीर उठने के लिए छोड़ दिया जाता है। बाद में गूंथे हुए आटे से पतली गोल का रोटी बनाई जाती है और इसे गर्म तवे पर पकाया जाता है। अंत में इसके ऊपर मक्खन लगाकर लहसुन छिड़का जाता है।

    नान ब्रेड

    नान एक खमीर युक्त ओवन या तवे पर पकाई गई फ्लैटब्रेड है, जो मुख्य रूप से ईरान, अफगानिस्तान, भारतीय उपमहाद्वीप, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार और कैरेबियन व्यंजनों में पाया जाता है। इसे बनाने के लिए मैदे, ड्राई यीस्ट, नमक और पानी को मिलाकर आटा गूंथा जाता है और फिर रोटी बनाकर तवे या फिर तंदूर ओवन में पकाया जा सकता है। नान एक बहुमुखी ब्रेड है, जिसका उपयोग कई तरह के व्यंजनों के लिए किया जा सकता है।

    बटर चिकन

    बटर चिकन एक स्वादिष्ट, क्रीमी और मस्तानी चिकन करी है, जिसे दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। इसे आमतौर पर तंदूरी चिकन को क्रीमी मसाले में मिलाकर बनाया जाता है। इसका मसाला बनाने के लिए टमाटर, दही, अदरक- लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। बटर चिकन को आमतौर पर नान, पराठा या चावल के साथ सर्व किया जाता है।

    खबरें और भी

    तंदूरी

    तंदूरी खाना पकाने की एक शैली है, जिसमें तंदूर में खाना पकाया जाता है। यह तंदूर एक तरह का ओवन होता है, जिसे आमतौर पर मिट्टी या ईटों से बनाया जाता है। तंदूर को आग में गर्म किया जाता है और फिर इसके अंदर खाना पकाया जाता है। इसमें पकाया गया खाना एक खास स्वाद और सुगंध के लिए मशहूर है। इसी शैली से पकाए गए खाने को तंदूरी कहा जाता है। तंदूरी के इस्तेमाल से कई तरह के भारतीय व्यंजन जैसे चिकन, मटन, मछली और सब्जियां आदि बनाई जाती हैं। तंदूरी शैली से बनाया गया तंदूरी चिकन दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है।

    टिक्का

    टिक्का एक भारतीय व्यंजन है, जिसमें बोनलेस मीट को मसाले में मेरिनेट करके गर्म ओवर में पकाया जाता है। टिक्का बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले में आमतौर पर लाल मिर्च, धनिया, जीरा, हल्दी, अदरक, गरम मसाला और अन्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आमतौर पर नान, पराठा या चावल के साथ खाया जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है, जो दुनिया भर में काफी मशहूर है। टिक्का व्यंजनों में चिकन टिक्का, पनीर टिक्का, मछली टिक्का, मटन टिक्का और सब्जी टिक्का शामिल हैं।

    इंडियन थाली

    थाली एक धातु की गोल प्लेट होती है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कई अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को परोसने के लिए किया जाता है भारतीय थाली में आमतौर पर रोटी चावल सब्जी चटनी अचार पापड़ और मिठाई सर्वे की जाती है हालांकि थालियां में कई अलग-अलग प्रकार के खाने शामिल हो सकते हैं जिसमें वेज और नॉनवेज भी शामिल है।

    कोरमा

    कोरमा एक और भारतीय व्यंजन है, जिसे गाढ़ी, मलाईदार और मस्तानी सॉस में पकाया जाता है। इसे मीट या सब्जियों से बनाया जाता है। कोरमा बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉस में दही, क्रीम और मसालों का मिश्रण होता है। इसे भी आमतौर पर नान, पराठा या चावल के साथ सर्व किया जाता है। वर्तमान में यह भारत में एक लोकप्रिय देश है। इसे दुनिया भर में भी पसंद किया जाता है और यह कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है, जिनमें चिकन कोरमा, मटन कोरमा, पनीर कोरमा, सब्जी कोरमा आदि शामिल हैं।

    समोसा

    समोसा एक तरह का पकौड़ा है, जिसे आलू और मैदे से बनाया जाता है। देश भर में मशहूर इस व्यंजन को तेल में डीप फ्राई कर पकाया जाता है और फिर चटनी या सॉस के साथ खाया जाता है। भारत के अलावा यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, और अरब देश में भी काफी लोकप्रिय है। समोसा बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। आमतौर पर इसे आलू, प्याज, मसाले और मैदे की मदद से बनाया जाता है।

    विंदालू

    विंदालू एक तरह की भुजिया है, जो आमतौर पर गोवा में प्रचलित है। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे गाढ़ी, तीखी और मसालेदार करी में तैयार किया जाता है। इसमें आमतौर पर चिकन, मटन या पोर्क मीट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके मसाले में लाल मिर्च, जीरा, हल्दी, अदरक, गरम मसाला आदि का इस्तेमाल किया जाता है और इसे चावल या नान के साथ खाया जाता है।

    डोसा

    डोसा एक तरह का साउथ इंडियन पैनकेक एक है, जिसे आमतौर पर उड़द दाल और चावल के आटे से बनाया जाता है और इससे टमाटर की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है। इस स्वादिष्ट व्यंजन को दुनिया के कई हिस्सों में बेहद पसंद किया जाता है। इसमें भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव भी शामिल हैं। डोसा बनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं। कुछ लोग इसे तवे पर पकाते हैं, तो वहीं कुछ ओवन में पकाकर इसे बनाते हैं।

    Picture Courtesy: Freepik