Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियों के ल‍िए बेस्‍ट हैं बेसन से बनने वाली ये Recipes, हर क‍िसी को आएगी पसंद

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 02:41 PM (IST)

    ठंड के मौसम में खाने का अपना ही मजा होता है। हमने आपको बेसन से बनने वाले कुछ हेल्‍दी रेस‍िपीज (Besan Recipies For Winter) के बारे में बताया है। ये खान ...और पढ़ें

    सर्दियों के लि‍ए हेल्‍दी स्‍नैक है बेसन का ढोकला। (Image Credit- freepik)
    सर्दियों के लि‍ए हेल्‍दी स्‍नैक है बेसन का ढोकला। (Image Credit- freepik)

    HighLights

    1. बेसन से बने व्यंजन स्वादिष्ट व सेहतमंद भी होते हैं।
    2. बेसन का चीला ठंड के मौसम में सबसे आसान नाश्ता है।
    3. ठंड में गरमा-गरम पराठा खाने का अपना मजा।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। कड़ाके की ठंड में लोगों को अलग-अलग तरह की चीजें खाने का मन करता है। सर्दियों में अक्सर नींद खुलने में देर हो जाती है। ऐसे में नाश्ता बनाने के लिए कुछ ऐसा सोचना पड़ता है, जो हेल्दी-टेस्टी होने के साथ ही झटपट तैयार होने वाला भी हो। अगर आप भी सुबह के नाश्ते के लिए ऐसे ही कुछ ऑप्शन तलाश रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके ल‍िए ही है। बेसन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। ये हेल्‍दी नाश्‍ते के ल‍िए एक बेहतरीन विकल्प है।

    ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देने वाले नाश्ते की आवश्यकता होती है। बेसन से बने व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहतमंद भी होते हैं। हम आपको ठंड में बेसन से बनाए जाने वाले कुछ हेल्दी व्‍यंजनों के बारे में बताने जा रहे जो आपको बेह‍द पसंद भी आएंगे। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

    बेसन ढाेकला

    ढोकला देशभर में बड़े चाव से खाया जाता है। ये एक फेमस गुजराती ड‍िश है। इसे बेसन के घोल से बनाया जाता है। भाप में पका होने की वजह से यह आपको बड़ी संख्या में कैलोरी बचाने में मदद करता है। इसे डीप फ्राई नहीं किया जाता है। यही कारण है क‍ि इसमें कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। ढोकला बनाने के ल‍िए इस्‍तेमाल होने वाला बेसन और दही प्रोटीन और कैल्शियम का बढ़िया स्रोत है।

    यह भी पढ़ें: Winter Breakfast: सर्दियों के लिए खोज रहे हैं हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, तो मिनटों में तैयार करें ये रेसिपीज

    बेसन का चीला

    बेसन का चीला ठंड के मौसम में सबसे आसान नाश्ता माना गया है। इसे बनाने के लिए बेसन में बारीक कटी हुई हरी सब्जियां डाल सकते हैं। स्वादानुसार मसाले डालकर पतला घोल बनाएं और इसे तवे पर पका लें। बेसन का चीला प्रोटीन से भरपूर होता है।इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

    खबरें और भी

    बेसन के पराठे

    ठंड में गरमा-गरम पराठे म‍िल जाएं तो खुशी का ठ‍ि‍काना ही नहीं रहता है। बेसन के पराठे बनाने के लिए गेहूं के आटे में बेसन, अजवाइन, मेथी के पत्ते और मसालों को म‍िलाकर आटा गूंथना होता है। इसके बाद घी में सेंक कर पराठा तैयार क‍िया जाता है। यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। आप इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं।

    बेसन लड्डू

    ठंड में हर क‍िसी को मीठा खाने की क्रेव‍िंग ज्‍यादा होती है। बेसन के लड्डू से बेहतर कोई ऑप्‍शन हो ही नहीं सकता है। घी में बेसन को भूनकर उसमें गुड़ या शक्कर मिलाकर लड्डू बनाएं। इसमें ड्राई फ्रूट्स भी म‍िलाएं। यह बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आता है।

    बेसन के पकौड़े

    ठंड में चाय की चुस्‍की लेना क‍िसे नहीं पसंद हाेता। ऐसे में बेसन के गरमा गरम पकौड़े म‍िल जाएं तो मजा ही आ जाता है। इसे बनाने के लिए बेसन के घोल में आलू, प्याज, पालक या पनीर की स्लाइस डुबोकर डीप फ्राई करें। इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करे। इससे चाय का मजा दोगुना हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दी में रोजाना बस एक चम्मच खा लें ये सीड्स, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियां रहेंगी दूर