विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना सब्जी के सजाएं शाही थाली! घर पर बनाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान के मशहूर 'दाल बाफला', नोट करें रेसिपी

Updated: Sun, 16 Aug 2026 09:58 AM (IST)

दाल बाटी चूरमा का स्वाद चख लिया है तो एक बार दाल बाफला भी खाकर देखिए।

दाल बाफला रेसिपी (Image Source: AI Generated)

दाल बाफला रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन रसोई की खासियत ही यही है कि सब्जियों के बगैर भी घर में रखी चीजों और मसालों से एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार की जा सकती है। इन्हीं में से एक डिश है दाल बाफला जो राजस्थान और मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। आपने दाल-बाटी का नाम तो सुना ही होगा, दाल बाफला उसी का शाही अंदाज कहा जा सकता है। 

दाल बाफला रेसिपी

दाल बाफला बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से बिल्कुल सॉफ्ट होते हैं, जिसे सेंकने से पहले उबलते पानी में तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

बाफला की सामग्री 

  • 200-250 ग्राम गेहूं का आटा 

  • 1/4 कप रवा 

  • 1/4 चम्मच हल्दी

  • 1/4 चम्मच अजवाइन 

  • 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

  • 3 बड़े चम्मच घी 

  • 2-3 चम्मच भुनने के लिए घी या तेल 

  • गूंधने के लिए जरूरत अनुसार पानी 

दाल के लिए सामग्री 

  • 1/2 कप मूंग दाल 

  • 1/4 कप मसूर दाल 

  • 1/4 कप चना दाल 

  • 1 बारीक कटी प्याज 

  • 1 बारीक कटा टमाटर 

  • 1 कटी हरी मिर्च 

  • 3 छोटे चम्मच घी या तेल 

  • 1 छोटा चम्मच सरसों 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट 

  • 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च 

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया 

  • 1/4 चम्मच गरम मसाला 

  • 1/4 चम्मच हल्दी 

  • 1 चुटकी हींग 

  • 1 कप पानी 

  • स्वादानुसार नमक 

बाफला बनाने की विधि 

  1. दाल बाफला बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 कप मूंग दाल, 1/4 कप मसूर दाल, 1/4 कप चना दाल को कम से कम 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। 

  2. इस दौरान बाफला बनाने की तैयारी करें, इसके लिए एक बड़े कटोरे में 200-250 ग्राम गेहूं का आटा और 1/4 कप रवा डालें। 

  3. इस आटे के मिश्रण में 3 बड़े चम्मच घी, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक मिलाएं। 

  4. अब इन सभी को आटे और रवा के मिश्रण में अच्छे से मिला लेना है। आटा मिक्स होने के बाद एकदम नम होना चाहिए। 

  5. इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंध लेना है। फिर इसे कम से कम 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

  6. दूसरी तरफ पानी गर्म करने के लिए रख देना है। 

  7. अगले स्टेप में तैयार किए गए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उबले हुए पानी में डालें। 

  8. आटे की लोइयों को पानी में 15 मिनट तक उबलने देना है। 

  9. जब 15 मिनट हो जाए तो आटे की लोइयों को बाहर निकालकर अलग रख दें। 

  10. एक तवे पर 2-3 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसपर उबले हुए बाफला रख देने है। 

  11. इसे कवर करने के बाद 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने देना है। 

  12. जब एक साइड से सुनहरा हो जाए तो बाफला दूसरी तरफ से भी सेंक लें। 

  13. अपके बाफला तैयार हैं, इसके साथ-साथ दाल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। 

दाल बनाने की विधि 

  1. प्रेशर कुकर में दाल के साथ घी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर कुक कर लें। 

  2. इसी समय बड़ी कड़ाही में तेल या घी डालकर जीरा, सरसों और एक चुटकी हींग डालें। 

  3. इसके बाद प्याज डालकर भी भून लेनी है। 

  4. फिर टमाटर के साथ हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर उसे थोड़ी देर पकने दें। 

  5. अब इसमें दाल डालकर अच्छे से मिला लें। 

  6. ऊपर से धनिया डालकर कटोरी में निकाल लें। 

  7. इसे बाफला के साथ लंच या डिनर में परोसें, तैयार हैं आपके परंपरिक दाल-बाफला।