Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ड‍िनर में ट्राई करें 5 हेल्दी रेसिपीज, शरीर को म‍िलेगी ठंडक; आसानी से हो जाएंगे डाइजेस्ट

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 02:25 PM (IST)

    गर्मियों में रात का खाना हल्का पौष्टिक और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। हमने आपको रात के खाने के ल‍िए पांच हेल्‍दी रेस‍िपीज के बारे में जानकारी दी है ...और पढ़ें

    ड‍िनर के ल‍िए हेल्‍दी ऑप्‍शन हैं ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)
    ड‍िनर के ल‍िए हेल्‍दी ऑप्‍शन हैं ये रेस‍िपीज। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में आपको हेल्‍दी डाइट लेनी चाह‍िए।
    2. ड‍िनर में आपको हल्‍का खाना ही खाना चाह‍िए।
    3. तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इन द‍िनों लोग शरीर को ठंडा रखने के ल‍िए ऐसी चीजें डाइट में शाम‍िल करते हैं ज‍िनमें पानी की मात्रा ज्‍यादा हो। इस मौसम में भूख मिटाने के साथ-साथ खुद को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। वहीं खाने की बात करें तो कुछ हेल्‍दी और हल्‍का खाने की सलाह दी जाती है। ताक‍ि खाना आसानी से डाइजेस्‍ट हो सके। इस मौसम में खानपान काे लेकर बेहद सावधानी बरतनी चाह‍िए। खासकर रात में तो हमें हैवी या तली भुनी चीजों को खाने से परहेज करना चाह‍िए।

    अगर आपने रात के खाने में भूल से भी हैवी डाइट ले ली तो न इससे सिर्फ आपकी नींद खराब हो सकती है बल्कि पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आज हम आपको रात में खाने के ल‍िए ऐसी र‍ेस‍िपीज बताने जा रहे हैं जो पेट को ठंडक भी देंगी और आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाएंगी। आइए उन रेस‍िपीज के बारे में व‍िस्तार से जानते हैं-

    मिक्स वेजिटेबल सूप

    गर्मियों में हल्के और न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए। ऐसे में वेजिटेबल सूप एक बेहतरीन डिनर ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, टमाटर और पत्तागोभी जैसी सब्जियां डालकर सूप बना सकते हैं। थोड़ा सा अदरक और नींबू का रस मिलाने पर इसका स्‍वाद और बढ़ जाएगा।

    मूंग दाल की खिचड़ी

    आपने देखा होगा क‍ि अगर क‍िसी को पेट से जुड़ी कोई समस्‍या होती है तो उसे मूंग दाल की ख‍िचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल मूंग दाल खिचड़ी को आयुर्वेद में भी आसानी से पचने वाला भोजन माना गया है। यह पेट के लिए हल्की होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स शरीर को एनर्जी भी देते हैं। आप इसे दही या छाछ के साथ खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत में मशहूर हैं ये 5 बि‍रयानी, एक बार घर पर जरूर करें ट्राई; हर न‍िवाले में म‍िलेगा नवाबी स्‍वाद

    ककड़ी टमाटर का सलाद

    अगर आप फ‍िटनेस पर ध्‍यान देते हैं तो आप ड‍िनर में सलाद भी खा सकते हैं। गर्मियों में खीरा, ककड़ी की भरमार होती है। ऐसे में आप रात में ताजे खीरे, टमाटर, ककड़ी, प्याज और नींबू का रस म‍िलाकर सलाद बना सकते हैं। इसमें आप थोड़ी सी काली मिर्च और चाट मसाला डाल सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

    ओट्स चीला

    गर्मी के मौसम में आप डि‍नर में ओट्स चीला भी ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में हल्‍की होती है। इससे वजन कम करने में भी मदद म‍िलती है। आप इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को भी काटकर म‍िक्‍स कर सकते हैं। ये हेल्‍दी होने के साथ-साथ टेस्‍टी भी होती है।

    दही पोहा

    गर्मी में दही और पोहा का कॉम्बिनेशन आपको राहत देने वाला हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि जल्दी पच भी जाता है। आप इसमें कढ़ी पत्ता, राई और थोड़ी सी हरी मिर्च से तड़का लगाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Chia Seeds का नया स्‍वाद, हेल्‍दी और टेस्‍ट से भरपूर इन 5 र‍ेस‍िपीज को जरूर करें ट्राई