विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काजू और मलाई की रिच ग्रेवी के साथ ट्राई करें पनीर दो प्याजा, मेहमान भी पूछेंगे- किस रेस्टोरेंट से मंगाया?

Updated: Mon, 17 Aug 2026 06:43 PM (IST)

पनीर दो प्याजा खाने में काफी लाजवाब लगता है। इस सब्जी में प्याज का इस्तेमाल दो अलग-अलग स्टेप्स में किया जाता है।

पनीर दो प्याजा बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

पनीर दो प्याजा बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई खास मौका हो या आम दिनों में ही कुछ खास खाने का मन हो, पनीर की सब्जी हमेशा परफेक्ट लगती है। इससे एक नहीं, बल्कि कई तरीके की सब्जियां बनाई जाती हैं, जिनमें पनीर दो प्याजा भी शामिल है। इसके नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें प्याज का खास रोल होता है। 

दरअसल, इस सब्जी को बनाते समय दो अलग-अलग स्टेप्स में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे पनीर दो प्याजा कहा जाता है। अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसा लजीज पनीर दो प्याजा बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।


पनीर दो प्याजा रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 35 mins
तैयारी का समय : 15 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 4 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

पनीर दो प्याजा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • पनीर- 250 ग्राम
  • प्याज- 3 मध्यम आकार के
  • टमाटर- 2 बड़े
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • काजू- 8-10 - पानी में भीगे हुए
  • तेजपत्ता- 1
  • छोटी इलायची- 2
  • लौंग- 3-4
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • साबुत जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1.5 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
  • तेल या घी- 3-4 बड़े चम्मच
  • ताजा दही- 2 बड़े चम्मच
  • ताजा मलाई- 2 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

पनीर दो प्याजा रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक प्याज को चौकोर टुकड़ों में काटकर उसकी पंखुड़ियों को अलग कर लें। अब बाकी के दो प्याज को काटकर उसका पेस्ट बना लें।

2

अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल गरम करें और प्याज के बड़े टुकड़ों व पनीर को हल्का सा फ्राई करके प्लेट में निकाल लें।

3

इसके बाद उसी कढ़ाई में बचा हुआ तेल या घी डालें और गरम होने पर जीरा, तेजपत्ता, इलायची, लौंग और दालचीनी डालें।

4

जब खड़े मसाले चटकने लगें, तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर भूनें।

5

इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाएं।

6

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक डालें और मसालों को तब तक भूनें जब तक कि तेल कढ़ाई के किनारे न छोड़ने लगे।

7

इस बीच, भीगे हुए काजू को थोड़े पानी के साथ पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें और इसे ग्रेवी में मिला दें।

8

अब आंच को धीमा करें और इसमें दही डालें और ग्रेवी को लगातार चलाते रहें। इसे 2-3 मिनट पकने देने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम डालें और मिलाएं।

9

जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए, तब इसमें सौते किए हुए प्याज के बड़े टुकड़े और पनीर डाल दें। कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर और गरम मसाला डालकर हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पनीर के टुकड़े टूटें नहीं।

10

अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो आधा कप गुनगुना पानी मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें।

11

गरमा-गरम पनीर दो प्याजा बनकर तैयार है। ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें और तंदूरी रोटी, बटर नान, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।