Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेली फैट कम करने के लिए ट्राई करें ये 4 तरह के Detox Water, हफ्तेभर में द‍िख जाएगा असर

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 11:09 AM (IST)

    वजन कम करने के ल‍िए द‍िन में कम से कम चार लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे न केवल हम हाइड्रेट रहते हैं हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते ह ...और पढ़ें

    Detox Water से तेजी से कम होगा वजन। (Pic credit- freepik)
    Detox Water से तेजी से कम होगा वजन। (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. डिटॉक्स वॉटर से वजन कम होने में मदद मिलती है।
    2. डिटॉक्स वॉटर को घर पर बनाना बेहद आसान है।
    3. रोज डिटॉक्स वॉटर पीने से बॉडी से टॉक्सिन साफ होते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। अगर आप भी तेजी से बढ़ते वजन से परेशान हैं और जबरन का तनाव ल‍िए बैठे हैं तो द‍िक्‍कत की कोई बात नहीं है। अगर आपने अब तक डिटॉक्स वॉटर ट्राई नहीं किया है तो एक बार आजमाना तो बनता है। आजकल मोटापा एक आम समस्या बन गया है, जो न सिर्फ शरीर की फिटनेस बल्कि सेहत पर भी असर डालता है। वजन बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए इसे कंट्रोल करना जरूरी है।

    डिटॉक्स वॉटर इसमें आपकी हर तरह से मदद कर सकता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। खास बात यह है कि इसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में चार असरदार डिटॉक्स वॉटर की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो तेजी से वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

    संतरा और दालचीनी का ड‍िटॉक्‍स वॉटर

    संतरा और दालचीनी दोनों ही वजन कम करने में मददगार होते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्‍व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। दालचीनी ब्लड शुगर रेगुलेट करती है और पेट की चर्बी कम करती है। अगर इसका पानी तैयार कर डेली रूटीन में शाम‍िल कर ल‍िया जाए तो बैली फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए पानी में कुछ संतरे के टुकड़े डाल दें। इसमें दालचीनी के कुछ टुकड़े डालकर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद इसे बाहर न‍िकाल दें। सामान्‍य तापमान में आने पर इसे पी लें।

    लेमन डिटॉक्स वॉटर

    अकसर आपने देखा होगा क‍ि लोग वजन कम करने के ल‍िए सुबह नींबू पानी पीते हैं। लेमन न केवल वजन कम करने बल्कि हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेमन डिटॉक्स वॉटर बनाते हुए अगर आप इसमें थोड़ा सा पुदीना भी डाल देंगे तो इससे आपको डबल फायदे देखने को म‍िलेंगे। ये पाचन से जुड़ी समस्‍याओं से भी राहत द‍िलाता है। इससे तेजी से वजन कम होता है।

    खबरें और भी

    बार्ली वॉटर

    बार्ली में फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये डाइजेस्‍ट‍िव सि‍स्‍टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही कब्ज और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं के खतरे को भी कम करती है। ये पेट में जमी चर्बी को भी गलाने में मददगार है। इतना ही नहीं नियमित रूप से बार्ली वॉटर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, और वेट लॉस में मदद मिलती है।

    खीरा-पुदीने का पानी

    गर्मी का समय आ रहा है ताे आपको बाजार में खीरे की भरमार म‍िलेगी। पुदीना भी आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगा। खीरे-पुदीने का डिटॉक्स वॉटर बनाने के ल‍िए दोनों को धोकर अच्‍छे से काट लें। इन्हें पानी में मिलाएं। लगभग दो घंटे बाद यह पानी पी लें। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन घटना शुरू हो जाता है। यह ड्रिंक शरीर को ताजगी भी देती है। इससे पाचन भी दुरुस्‍त रहता है।

    यह भी पढ़ें: Weight Loss Drinks: तेजी से घटाना है वजन, तो इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करें अपने दिन की शुरुआत

    यह भी पढ़ें: Weight Loss को आसान बनाएंगी 8 हेल्दी ड्रिंक्स, रोजाना खाली पेट पीने पर तेजी से पिघलेगी जिद्दी चर्बी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।