Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mango Lassi: गर्मियों में ट्राई करें ये 7 तरह की मैंगो लस्सी, जानें उन्हें बनाने के तरीके

    Updated: Sat, 18 May 2024 08:02 AM (GMT+05:30)

    गर्मियों को आम का सीजन भी कहा जाता है। वजह साफ है आम लोगों को इतना पसंद है कि बाजार में आते ही लोग इसकी तरह-तरह की डिशेज बनाने लगते हैं। गर्मियों में ...और पढ़ें

    गर्मियों में ऐसे लें आम का लुत्फ (Picture Courtesy: Freepik)
    गर्मियों में ऐसे लें आम का लुत्फ (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में आम की कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं।
    2. आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. आम की लस्सी को कई तरीकों से बनाकर उनका आनंद ले सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mango Lassi Recipes: गर्मियों का मौसम मतलब मैंगो सीजन, जिसकी महक से लेकर स्वाद तक, सबको अपना दीवाना बनाता है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक हम इसका खाने में उपयोग कई रूपों में कर सकते हैं। आम पन्ना से लेकर आम लस्सी तक सभी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भरपूर होते हैं।

    गर्मी का मौसम और उसमें आम और दही से बनने वाली आम लस्सी आंतों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ पूरे शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में सहायक होती है। जहां दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होती है, वहीं आम भी एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, फोलेट, पोटैशियम,क्वेरसेटिन और बीटा कैरोटिन जैसे अनेकों पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने मदद करता है। यदि आप भी हैं आम खाने के शौकीन, तो आइए जानते हैं इनसे बनी 7 तरह की लस्सियों के बारे में।

    मैंगो मिंट लस्सी

    मैंगो मिंट लस्सी बनाने के लिए एक कप आम के गुदे में, दो कप दही 6- 8 पुदीने की पत्तियां, मेपल सिरप और 2-3 आईस क्यूब को ब्लेंड करें। तैयार है आपकी मैंगो मिंट लस्सी। आप इसे ठंडा-ठंडा इंजॉय करें।

    आम नारियल लस्सी

    इसे बनाने के लिए दो कप नारियल के दूध की दही में, एक कप आम का गूदा, दो कप दही, मेपल सिरप को डालकर ब्लेंड करके इसका ठंडा ठंडा लुत्फ उठाएं।

    यह भी पढ़ें: आप भी हैं आम खाने के शौकीन, तो इस समर सीजन इन 3 डिशेज से पूरी करें अपनी मैंगो क्रेविंग

    मैंगो स्ट्रॉबेरी लस्सी

    3- 5 स्ट्रॉबेरी के साथ एक कप आम का गूदा, दो कप दही और शहद को अच्छे से ब्लेंड करें और आईस क्यूब के साथ आनन्द उठाएं।

    आम अखरोट लस्सी

    8- 10 भीगे हुए अखरोट के पेस्ट में एक कप आम का गूदा, दो कप दही, शहद और दालचीनी पाउडर को डालकर ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।

    मैंगो चिया सीड्स लस्सी

    दो बड़े चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स में एक कप आम का गूदा और दो कप दही और शहद डालकर ब्लेंड करें। इसमें ऊपर से आईस क्यूब डालें।

    आम बादाम लस्सी

    इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे में 12-15 भीगे हुए बादाम, 2 कप दही को डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इसमें शहद और केवड़ा जल मिलाकर फिर से ब्लेंड करें। तैयार है आपकी लस्सी।

    खबरें और भी

    आम हल्दी लस्सी

    इसे बनाने के लिए एक कप आम के गूदे के साथ एक कप दही, एक चम्मच हल्दी और शहद स्वादानुसार डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। तैयार है आपका आम हल्दी लस्सी।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट बनाने की वजह से आए दिन ऑफिस के लिए हो जाती हैं लेट, तो ट्राई करें ये रेसिपीज