Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीखी नहीं, इस बार ट्राई करें चाशनी में डूबी 'मावा कचौड़ी'; स्वाद ऐसा कि एक खाकर रुक ही नहीं पाएंगे आप!

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:22 PM (GMT+05:30)

    मावा कचौड़ी बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है, जो राजस्थान में काफी मशहूर है। ...और पढ़ें

    मावा कचौड़ी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

    मावा कचौड़ी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की गलियों में आपको एक बहुत खास मिठाई खाने को मिल जाएगी, जिसे मावा कचौड़ी कहते हैं। ये आम कचौड़ियों से काफी अलग होती हैं। इनके अंदर खोया और ड्राई फ्रूट्स भरे जाते हैं।

    बाहर से ये चाशनी में डूबे होते हैं, जो इसे बहुत ही स्वादिष्ट बनाते हैं। अगर आप भी इस मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आइए जानें मावा कचौड़ी बनाने की एकदम आसान रेसिपी।

    मावा कचौड़ी रेसिपी

    कुल समय : 75 mins
    तैयारी का समय : 30 mins
    पकाने का समय :45 mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 350
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    मावा कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री:

    • मैदा- 2 कप
    • घी- 1/4 कप
    • नमक- एक चुटकी
    • मावा- 1 कप
    • पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
    • इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
    • जायफल पाउडर- एक चुटकी
    • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच काजू और 1 चम्मच पिस्ता
    • चीनी- 1.5 कप
    • पानी- 1 कप
    • केसर के धागे- 8-10
    • तलने के लिए- देसी घी या तेल

    मावा कचौड़ी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं और 1/4 कप घी मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं।

    2

    अब गुनगुने पानी से मैदे को गूंध लें, ताकि आटा न ज्यादा मुलायम हो और न बहुत सख्त। अब इसे ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें।

    3

    तब तक एक पैन में कद्दूकस किया हुआ मावा धीमी आंच पर भून लें और गैस बंद करके उसे ठंडा होने दें। अब गैस बंद करें और मावे को ठंडा होने दें।

    4

    जब मावा ठंडा हो जाए, तो इसमें पिसी चीनी, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और जायफल पाउडल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

    5

    अब एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें। इसमें केसर धागे भी साथ में डाल दें और चाशनी को पका लें।

    6

    इसके बाद गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और इसके बीच 1-2 चम्मच मावे की स्टफिंग भरकर बंद कर दें।

    7

    इसे हल्के हाथों से थोड़ा चपटा कर दें और कड़ाही में मध्यम आंच पर गर्म घी में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।

    8

    जब कचौड़ी तल जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें और सर्व करने से पहले चाशनी में डुबाएं और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।