चूल्हे जैसा स्वाद चाहिए? गैस पर बैंगन भूनते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक, दोगुना हो जाएगा भरते का मजा
बैंगन का भरता खाने में लाजवाब होता है। इसका स्वाद चावल-दाल से लेकर प्लेन रोटी तक, सभी के साथ अच्छा लगता है। ...और पढ़ें

बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बैंगन से बनने वाली डिशेज में बैंगन का भरता सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। स्वाद में लाजवाब ये डिश चावल-दाल, रोटी, पराठे हर किसी के साथ अच्छी लगती है, लेकिन जब इसे चूल्हे पर भूनकर स्मोकी फ्लेवर दिया जाता है, तब इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
स्मोकी फ्लेवर और मसालों का कॉम्बिनेशन इस डिश को और भी लाजवाब बना देती है। अगर आप भी घर पर स्मोकी बैंगन का भरता बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी एकदम आसान रेसिपी।