विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या होती है 'एडेड शुगर' और कैसे अपनी डाइट से इसे कम कर हेल्दी रह सकते हैं आप?

Published: Thu, 02 Oct 2025 09:21 AM (GMT+05:30)

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार रोजाना के कैलोरी में एडेड शुगर की मात्रा 6% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एडेड ...और पढ़ें

डाइट में छुपी चीनी एडेड शुगर को कम करने के आसान तरीके (Picture Credit- Freepik)
डाइट में छुपी चीनी एडेड शुगर को कम करने के आसान तरीके (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. एडेड शुगर सेहत के लिए हानिकारक है।
  2. यह कई फूड आइटम्स में छिपी होती है।
  3. यह फल और सब्जियों की नेचुरल शुगर से अलग होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एडेड शुगर का सेहत पर बेहद ही बुरा प्रभाव पड़ता है, इसके बावजूद इसकी कुछ तय मात्रा लेने की सलाह दी जाती है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत है कि एडेड शुगर सिर्फ वो नहीं, जिसे हम अपने खाने में खुद डालते हैं, बल्कि यह लगभग हर फूड में होता है।

आखिर यह एडेड शुगर क्या होती है और किन तरीकों से इसे डाइट से कम किया जा सकता है, आइए जानते हैं।

क्या होती है एडेड शुगर?

फल और सब्जियों में नेचुरली शुगर होती है, लेकिन यह एडेड शुगर की कैटेगरी में नहीं आता। फूड आइटम और बेवरेजेस (सोडा, कुकीज, केक और पेस्ट्री) को तैयार करने के दौरान मिलाई जाने वाली शुगर ही एडेड शुगर होती है। इसलिए हम दिनभर में कितनी शुगर लेते हैं, सही-सही आंकड़ा निकाल पाना मुश्किल है, क्योंकि नेचुरल शुगर हम काउंट नहीं करते।

एडेड शुगर से क्या होती है परेशानी?

बहुत ज्यादा मात्रा में एडेड शुगर लेने का मतलब है ज्यादा कैलोरी, जिसमें कोई भी जरूरी पोषक तत्व नहीं होता। अधिक मात्रा में कैलोरी लेने से वजन बढ़ने, मोटापा, प्री-डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

इस तरह कम करें एडेड शुगर

हेल्दी विकल्प ढूंढें

सोडा और जूस की जगह लो फैट मिल्क या फिर बिना शक्कर वाली आइस टी ले सकते हैं। फ्लेवर्ड वॉटर जैसे पानी में नींबू के स्लाइस, खीरा या पुदीना मिला सकते हैं। केक या कुकीज की जगह मीठे में फल ले सकते हैं। आप इसे दही के साथ भी ले सकते हैं।

लेबल देखें

पैकेटबंद चीज लेते समय उसके न्यूट्रिशन लेबल को देखना ना भूलें। उस पर एडेड शुगर की मात्रा जरूर देखें। ऐसे फूड आइटम लें जिसमें जीरो या फिर न के बराबर एडेड शुगर हो।

जब खाना हो कुछ मीठा

कभी-कभार कुछ मीठा खा लेना ठीक है लेकिन मीठे की क्रेविंग को किसी खास मौके के लिए बचाकर रखें। जैसे वीकेंड पर ही आइसक्रीम खाने का प्लान बनाएं और पूरे हफ्ते हेल्दी डाइट लेते रहें। आप इसमें भी हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस फेस्टिव सीजन बिना शक्कर के लेना चाहते हैं मिठाइयों का मजा, तो ट्राई करें ये शुगर-फ्री डिशेज

यह भी पढ़ें- मोटापे से क्‍यों बढ़ जाता डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा? डॉक्टर बता रहे हैं कैसे करें बचाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।