Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप जानते हैं! स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ हेल्दी डाइट ही नहीं खाने का सही समय भी है जरूरी, यहां समझें पूरा साइंस

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 07:06 AM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर अच्छे खानपान पर गौर करते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि अच्छा खाने के साथ ही समय पर खाना भी उतना ही जरूरी है। हमारे खाने का ...और पढ़ें

    क्या है खाना खाने का सही समय? (Picture Credit- Freepik)
    क्या है खाना खाने का सही समय? (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाने की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों ही बहुत मायने रखती है। इन दोनों ही बात पर व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत ज्यादा निर्भर करता है, लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी एक और चीज है, जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, बल्कि खाने को सही तरीके से पचाने के लिए भी जरूरी है। हम बात कर रहे हैं खाने के सही समय की, जिस पर आपका मेटाबॉलिज्म काफी निर्भर करता है। आप कब खाना खाते हैं, वह काफी जरूरी हैं, क्योंकि इससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। गलत समय पर खाना खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किस समय खाने से सही रहेगा आपका स्वास्थ्य-

    यह भी पढ़ें- क्या है उमामी फ्लेवर और कैसे यह देशी-विदेशी खानपान में लगा रहा है स्वाद का तड़का

    सुबह का ब्रेकफास्ट

    ब्रेकफास्ट पूरे दिन के सभी मील का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ये लंबे अंतराल के बाद ब्रेन को पोषण और एनर्जी देता है, जिससे दिनभर के कार्य करने के लिए शरीर तैयार हो सके। सुबह सो कर उठने के 30 मिनट के अंदर ब्रेकफास्ट कर लें। समय के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे के बीच सुबह का ब्रेकफास्ट कर लें और ध्यान दें कि अधिकतम 10 बजे तक हर हाल में ब्रेकफास्ट खत्म कर लें। साथ ही ब्रेकफास्ट हमेशा प्रोटीन और फ्रूट्स से भरपूर खाएं।

    दोपहर का लंच

    सुबह का ब्रेकफास्ट करने के लगभग 4 घंटे बाद ही लंच करें। इससे ब्लड ग्लूकोज संतुलित बना रहता है और अनावश्यक भूख या क्रेविंग मैनेज होती है। दोपहर 12 से 2 बजे तक और अधिकतम 3 बजे लंच जरूर कर लें। सब्जी, लीन प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के मिश्रण से बना लंच खाएं, जिससे एनर्जी बनी रहे।

    डिनर

    बेड पर जाने के लगभग 2 घंटे पहले तक डिनर कर लें। अंधेरा होते ही शरीर की सरकेडियन साइकिल एक्टिव हो जाती है, मेलाटॉनिन का लेवल बढ़ता है और पैंक्रियाज की सक्रियता भी कम होती है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस भी कम नहीं हो पाता है और देर से डिनर करने पर ब्लड शुगर बढ़ने के साथ मेटाबोलिज्म भी प्रभावित होता है और साथ ही वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अधिकतम 7 बजे तक रात का डिनर जरूर कर लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  लहसुन को छीलते वक्त दिमाग और टाइम दोनों होता है खराब, तो माइक्रोवेव से बनाएं इस काम को आसान