विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे कैफे जाकर क्यों खर्च करने हैं पैसे? घर पर मिनटों में बनाएं चीजी 'पेरी-पेरी पनीर सैंडविच'

Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:10 PM (IST)

कैफे जैसा पेरी-पेरी पनीर सैंडविच घर पर भी बना सकते हैं। बच्चों के लंच या शाम के नाश्ते के लिए ये परफेक्ट है।

कैसे बनाएं पेरी-पेरी पनीर सैंडविच? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं पेरी-पेरी पनीर सैंडविच? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कुछ तीखा और चटपटा खाना चाहते हैं, तो पेरी-पेरी पनीर सैंडविच आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। ये सैंडविच घर पर भी बिल्कुल कैफे जैसे स्वाद का बनाया जा सकता है। शाम की चाय से लेकर बच्चों का टिफिन तक के लिए पेरी-पेरी पनीर सैंडविच परफेक्ट है। आइए जानें घर पर पेरी-पेरी पनीर सैंडविच बनाने की रेसिपी।


पेरी-पेरी पनीर सैंडविच रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :10 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Others

पेरी-पेरी पनीर सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • पनीर- 200 ग्राम
  • पेरी-पेरी मसाला- 1.5 से 2 बड़े चम्मच
  • शिमला मिर्च- 1/2 कप
  • प्याज- 1/2 कप
  • स्वीट कॉर्न- 1/4 कप
  • मेयोनेज- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • प्रोसेस्ड/मोजेरेला चीज- 1/2 कप
  • मक्खन या तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस- 6 से 8
  • मक्खन- ब्रेड पर लगाने और सेकने के लिए
  • हरी चटनी या शेजवान सॉस- स्वादानुसार

पेरी-पेरी पनीर सैंडविच रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच मक्खन या तेल गरम करें और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर फ्राई करें, ताकि क्रंंच बना रहे।

2

अब इसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न और पनीर के टुकड़े डालें और इसमें पेरी-पेरी मसाला, मेयोनेज और घिसा हुआ चीज डालकर एक मिनट बाद गैस बंद कर दें।

3

अब ब्रेड की दो स्लाइस लें और दोनों तरफ हल्का बटर लगाएं। अगर आप स्पाइसी ज्यादा पंसद करते हैं, तो थोड़ा पेरी-पेरी मसाला भी लगा लें।

4

अब ब्रेड के ऊपर शेजवान सॉस या हरी चटनी लगाएं और बीच में पनीर की तैयार की हुई स्टफिंग भरें और ऊपर से थोड़ा चीज डालकर ब्रेड की दूसरी स्लाइस से ढक दें।

5

अब तवे या सैंडविच मेकर को मध्यम आंच पर गरम करें और थोड़ा सा बटर लगाएं।

6

इस पर सैंडविच को रखें और दोनों तरफ से सेक लें।

7

पेरी-पेरी पनीर सैंडविच बनकर तैयार है। इसे कड़क चाय या कोल्ड कॉफी के साथ सर्व करें।