Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में इन गलतियों की वजह से खट्टा हो जाता है दही, ऐसे करेंगे स्टोर तो बरकरार रहेगा स्वाद

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 08:05 PM (IST)

    गर्मियों में कई लोग दही को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये डेयरी प्रोडक्ट कई सारे फायदों से भरपूर होता है। हालांकि इसे गर्मियो ...और पढ़ें

    गर्मियों में क्यों खट्टा हो जाता है दही? (Picture Credit- Freepik)
    गर्मियों में क्यों खट्टा हो जाता है दही? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. दही कई लोगों की डाइट का अहम हिस्सा होता है।
    2. खासकर गर्मियों में इसे खाने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    3. हालांकि, इस मौसम में इसे सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी में दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह प्रोबायोटिक्स का एक बढ़िया सोर्स है, जिसे डाइट में शामिल करने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, गर्मियों में अक्सर इसे स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। सही तरीके से इसे स्टोर न करने की वजह से अक्सर दही खट्टा हो जाता है, जिसकी स्वाद कुछ खास पसंद नहीं आता है।

    ऐसे में सही तरीके से इसे स्टोर करना बेहद जरूरी है, ताकि इसे खराब होने से रोका जा सके और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सके। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर गर्मियों में क्यों खट्टा हो जाता है दही और क्या है इसे स्टोर करने का सही तरीका। साथ ही जानेंगे कि बाजार या घर पर बना कौन-सा दही है ज्यादा बेहतर-

    यह भी पढ़ें-  खरीदने से पहले ही पहचानें खीरा कड़वा है या नहीं? आपकी मदद करेंगी 5 सिंपल ट्रिक्स

    गर्मी में क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही?

    ये तो हम सभी जानते हैं कि दही दूध से बनाया जाता है। दूध से दही को बनाने के लिए लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेप्टोकॉकस नामक बैक्टीरिया अमह भूमिका निभाते हैं। हालांकि, जब इसे लंबे समय तक गर्म या सामान्य तापमान पर रखा जाता है, तो ये बैक्टीरिया दूध को खराब कर सकते हैं।

    ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म तापमान में इन्हें पनपने का अच्छा मौका मिल जाता है। इसकी वजह से दूध खट्टा हो सकता है, फट सकता है या इसमें फफूंद भी लग सकती है। इसके अलावा ज्यादा फर्मेंटेशन या गलत तरीके से दही को स्टोर करने की वजह से भी यह खराब हो जाता है।

    खबरें और भी

    सही तरह से कैसे स्टोर करें दही

    • दही को खट्टा या खराब होने से रोकने के लिए घर पर दही जमाते समय सही बर्तन का इस्तेमाल करें। दही जमाने के लिए कांच या सिरैमिक कंटेनर सबसे अच्छे होते हैं।
    • दही को लंबे समय तक फ्रिज के बाहर यानी सामान्य तापमान पर न छोड़ें। जैसे ही दही जम जाए, इसे तुरंत फ्रिज में रख दें, ताकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया न बढ़ें।
    • ध्यान रखें कि आप जिस बर्तन में दही रख रहे हैं, वह साफ और सूखा हो, वरना गीला या गंदा होने पर इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनप सकते हैं।
    • दही को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसमें चुटकी भर नमक डाल सकते हैं। यह न सिर्फ दही का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि एक प्रिजरवेटिव की तरह भी काम करेगा।
    • दही में नमक मिलाने से बैक्टीरिया का ग्रोथ रुकती है, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा नमक इसमें म मिलाएं।
    • अगर आप बाजार से दही खरीद रहे हैं, तो पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। ज्यादा पुरानी डेट वाला दही इस्तेमाल करने से बचें।

    यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में ओट्स खाएं या दलिया, यहां दूर करें कन्फ्यूजन