Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर ट्राई करें 3 तरह का हलवा, आसान रेसिपी से बिना झंझट करें तैयार

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 01:20 PM (GMT+05:30)

    सर्दियों में खानपान का अपना अलग ही मजा होता है। इस मौसम में लोग अक्सर गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। हलवा इन्हीं में से एक है जिसे सर्दियों में खाना क ...और पढ़ें

    सर्दियों में ट्राई करें तीन तरह का हलवा (Picture Credit- Freepik)
    सर्दियों में ट्राई करें तीन तरह का हलवा (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सर्दियों में खाने-पीने का मजा दोगुना हो जाता है।
    2. इस मौसम में लोग अक्सर गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं।
    3. ऐसे में आप सर्दियों में 3 तरह का हलवा ट्राई कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियां खानपान के लिहाज से काफी बढ़िया मौसम माना जाता है। इस दौरान वैरायटी की सीजनल सब्जियां मिलती हैं और गर्म तासीर वाले कई प्रकार के व्यंजन बनाए और खाए जाते हैं, जिससे सर्दी के प्रकोप से अंदरूनी तौर पर बचा जा सके।

    इस मौसम में लोग अक्सर गर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। हलवा इन्हीं में से एक है, जिसे सर्दियों में खाने का अपना अलग मजा होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तीन तरह के हलवा के बारे में, जिन्हें सर्दियां खत्म होने से पहले आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। स्वीट डिश के रूप में इन 3 हलवा रेसिपी में से किसी भी एक को बनाएं और खास अपने विंटर स्पेशल डिनर में इसे जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 विंटर स्पेशल हलवा रेसिपीज-

    यह भी पढ़ें-  हलवा नहीं, इस बार ट्राई करें गाजर की बर्फी! घर पर बनाना है बेहद आसान, नोट करें सिंपल रेसिपी

    गाजर का हलवा

    सर्दियों में गाजर का हलवा सभी का फेवरेट होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को कद्दूकस कर लें और घी में इसे भून लें। जब ये भुन जाए तब इसमें दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर मिल्क पाउडर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाल कर पकाएं। अगर झटपट बनाना है, तो दूध में देर तक पकाने की जगह खोआ डालें और पकाएं। फिर चीनी डाल कर मिलाएं और अच्छे से चलाएं। काजू, बादाम, पिस्ता बारीक काट कर मिलाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

    शकरकंद हलवा

    विटामिन ए से भरपूर शकरकंद सर्दियों में आग पर भुन कर बहुत चाव से खाया जाता है। लेकिन इसका हलवा भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। शकरकंद को उबाल कर मैश कर लें। पैन में घी डालें और ड्राई फ्रूट्स बारीक काट कर भुनें। फिर इसी में मैश किए हुए शकरकंद डाल कर अच्छे से भुनें। इलायची पाउडर और चीनी डालें और चलाएं और गैस बंद कर दें। ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर के सर्व करें।

    खबरें और भी

    बाजरा हलवा

    सर्दियों में बाजरा एक बेहद पौष्टिक विकल्प माना जाता है। ग्लूटन फ्री होने के साथ ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर बाजरे का हलवा बनाने के लिए पैन में घी गर्म करें। बाजरे का आटा डाल कर भुनें। सौंधी खुशबू आने पर गर्म दूध डालें और लगातार चलाते रहें। जब ये मिक्स गाढ़ा होने लगे तो इसमें गुड़ का पाउडर, इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें। गुड़ को अच्छी तरह पिघलने तक चलाएं। बारीक कटे बादाम और काजू मिलाएं और सर्व करें।

    यह भी पढ़ें-  घर पर बनाएं बच्चों का पसंदीदा पिज्‍जा पराठा, स्वाद ऐसा कि बड़े भी करेंगे तारीफ