Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Heart Day 2023: आपके दिल का हाल बयां करती हैं आंखें, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:24 AM (IST)

    World Heart Day 2023 सेहतमंद रहने के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हार्ट हमारे शरीर का बेहद अहम अंग है जो शरीर में खून पहुंचाने का काम करता है। ...और पढ़ें

    जानें कैसे दिल की सेहत बताती हैं आंखें
    जानें कैसे दिल की सेहत बताती हैं आंखें

    HighLights

    1. हेल्दी हार्ट हमारी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
    2. इसी मकसद से हर साल वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।
    3. आइए जानते हैं क्या है आंखों और दिल का कनेक्शन।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: आपने अक्सर फिल्मों, गानों और शायरी में आंखों को दिल का आइना कहते सुना होगा। लोग अक्सर आंखों से वह सब कह जाते हैं, जो वह जुबां से नहीं बोल पाते। भावनाएं व्यक्त करने के अलावा हमारी आंखें हमारी सेहत भी बयां करती है। खासतौर पर आंखों की मदद से आप अपने दिल की सेहत का पता लगा सकते हैं। दिल हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि इसका खास ख्याल रखा जाए।

    इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे क्या है आंखों और दिल के बीच का कनेक्शन और कैसे दिल का हाल बयां करती हैं आंखें-

    यूशिकागो मेडिसिन (UChicago Medicine) के अनुसार, आंख के पीछे मौजूद ब्लड वेसल्स, जिसे रेटिना वैस्कुलचर के नाम से जाना जाता है, आपके दिल के स्वास्थ्य से काफी करीब से जुड़ी हुई है। आपने अक्सर देखा होगा कि हाई ब्लड प्रेशर, ब्लॉक आर्टिरीज, डायबिटीज और गठिया जैसी समस्याओं की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ आपकी आंख के लेंस, रेटिना और ऑप्टिक नर्व की जांच करता है, क्योंकि इससे इन बीमारियों के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं विभिन्न बीमारियों के आपकी आंखों पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल की बीमारियों की वजह बनता है स्ट्रेस, जानें इसे मैनेज करने के आसान तरीके

    हाइपरटेंशन

    अगर आपकी आंखों पर लाल धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर या सर्कुलेशन संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन तब होता है, जब आर्टरी की दीवार पर खून का फोर्स बहुत अधिक हो जाता है। हाई बीपी आंखों में रेटिनोपैथी का कारण बन सकता है। अगर आंखों के पीछे मौजूद ब्लड वेसल्स बहुत मोटी या संकीर्ण होती हैं या उनमें रुकावट है, तो यह हृदय की समस्याओं का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    डायबिटीज

    डायबिटीज आंखों में छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकती है। शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल आंखों में की छोटी ब्लड वेसल्स में समस्या पैदा कर सकती है। डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित होने का मतलब अंततः अंधापन है।

    हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

    अगर आपकी आंखों के आसपास पीलापन नजर आ रहा है, तो यह संकेत है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपके दिल के लिए खतरनाक है। आंखों के आसपास यह पीलापन कोलेस्ट्रॉल से भरे उभार होते हैं, जिन्हें जैंथेलमास कहा जाता है। ये दर्दनाक नहीं होत और पुरुषों की तुलना में महिलाओं में काफी हद तक ज्यादा देखने को मिलते हैं। अगर आपको भी यह संकेत दिखें तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच कराएं।

    हृदय की अन्य समस्याएं

    तरल पदार्थ के कारण सूजी हुई पलकें या सूजी हुई आँखें भी दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है। अगर आपको अचानक देखने में दिक्कत होती है और आंखों की जांच से पता चलता है कि रेटिना की ब्लड वेसल्स में थक्का जमा है, तो यह हृदय रोग का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- सोते समय भी आपकी जान ले सकता है हार्ट अटैक, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik