विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की नंबर वन डेयरी ड्रिंक्स बनी भारत की Mango Lassi, इन दो डिंक्स ने भी लिस्ट में बनाई जगह

Published: Tue, 30 Jan 2024 04:16 PM (IST)

भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के अलावा अपने खानपान के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। यहां मिलने वाले ...और पढ़ें

दुनियाभर में छाया मैंगो लस्सी का स्वाद
दुनियाभर में छाया मैंगो लस्सी का स्वाद

HighLights

  1. भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
  2. यहां कई ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया जाता है।
  3. इसी बीच अब तीन भारतीय ड्रिंक्स ने दुनिया के टॉप बेवरेज की लिस्ट में जगह बनाई है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Top Beverage: भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग स्वाद होता है, जिसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग हमारे देश आते हैं। भारत में मिलने वाले व्यंजनों की दीवानगी दुनियाभर में इस कदर देखने को मिलती है कि अब सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी लोग भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। वर्तमान में कई देशों में भारतीय व्यंजन खाने को मिलते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हमारे खानपान की लोकप्रियता अब सिर्फ हमारे देश तक ही नहीं, बल्कि विदेश तक फैल चुकी है।

इसी बीच अब एक बार फिर भारतीय फूड ने दुनियाभर में अपना डंका बजा दिया है। दरअसल, हाल ही में जारी हुई एक सूची में एक नहीं, बल्कि तीन भारतीय ड्रिंक ने अपनी जगह बनाई है। टेस्ट एटलस द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप बेवरेज की लिस्ट में भारत के तीन ड्रिंक्स ने जगह बनाई है। आइए जानते हैं इन तीनों ड्रिंक्स और इस लिस्ट के बारे में-

यह भी पढ़ें- दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी ड्रिंक बनी मसाला चाय, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

जारी हुई बेस्ट बेवरेज की लिस्ट

फूड बेस्ड मैगजीन टेस्ट एटलस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉप बेवरेज की लिस्ट में शेयर की है। टेस्ट एटलस दुनिया भर के स्ट्रीट फूड पर विस्तृत समीक्षा और जानकारी देती है। इसी क्रम में इसकी तरफ से दुनिया के टॉप 16 बेस्ट बेवरेज की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल करते हुए मैंगो लस्सी में बाजी मारी है। वहीं, लिस्ट में मैंगो लस्सी के बाद स्पेन और चिली की ड्रिंक्स ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा लस्सी और मीठी लस्सी क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर रही।

लस्सी क्या है?

लस्सी एक एक पारंपरिक भारतीय स्मूदी है, जिसे मुख्य रूप से पंजाब के किसान दूध को चीनी और दही के साथ मिलाते थे और इस मिश्रण को मिट्टी के बर्तनों में रखते थे। हालांकि, वर्तमान में इसे पूरे देश में बड़े चाव से पिया जाता है। खासकर गर्मियों में इसे पीने से गर्मी से राहत मिलती है और शरीर को हाइड्रेट करने के मदद मिलती है।

View this post on Instagram

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

मैंगो लस्सी बनाने का तरीका

भारत में कई तरह की लस्सी मिलती हैं, जिसमें मैंगो लस्सी सबसे लोकप्रिय है। इसमें दही और ताजा आम शामिल किया जाता है। इसमें आमतौर पर इलायची, पानी और कभी-कभी चीनी शामिल होती है। इन सामग्रियों को तब तक मिलाया जाता है, जब तक कि ड्रिंक मलाईदार और झागदार न हो जाए। मैंगो लस्सी को हमेशा ठंडा सर्व किया जाता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सभी को पसंद आएंगी ये अंडा रेसिपीज, एक बार आप भी जरूर करें ट्राई

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।