विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समोसा-कचौड़ी भी भूल जाएंगे, जब चखेंगे मटर के स्वादिष्ट कबाब; शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना!

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:36 PM (IST)

मटर कबाब बहुत ही टेस्टी स्नैक है, जो शाम के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट है।

कैसे बनाएं मटर कबाब? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं मटर कबाब? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर की भागदौड़ के बाद जब शाम को सुकून के दो पल मिलते हैं, तो एक कप गरम चाय मन को ताजगी से भर देती है। ऐसे समय में अगर चाय के साथ कुछ क्रिस्पी, चटपटा और घर पर बना हुआ मिल जाए, तो शाम और भी खास बन जाती है। 

ऐसे में अगर आप डेली बिस्कुट या नमकीन खाने से बोर हो गए हैं, तो क्रिस्पी मटर कबाब एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। बाहर से सुनहरे और क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरपूर ये कबाब बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। खास बात यह है कि यह रेसिपी टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है और आसानी से घर पर बनाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।


मटर कबाब रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

मटर कबाब रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • हरी मटर- 2 कप
  • उबले आलू- 2 बड़े साइज के
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
  • बेसन- 3-4 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
  • अदरक- 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ता- 4 टेबलस्पून बारीक कटा
  • जीरा पाउडर- 1 टीस्पून
  • धनिया पाउडर- 1टीस्पून
  • गरम मसाला- 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

मटर कबाब रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले हरी मटर को उबालकर पानी अच्छी तरह निकाल लें। अब मटर को हल्का-सा मैश करें, ध्यान रखें कि वह पूरी तरह पेस्ट न बने।

2

अब एक बड़े बाउल में मैश की हुई मटर, उबले और मैश किए आलू डालें। इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता और सभी सूखे मसाले मिलाएं।

3

अब इस मिक्सचर को हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें जिससे सभी इंग्रीडिएंट्स आपस में अच्छे से बंध जाएं।

4

तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और टिक्की या गोल कबाब का आकार दें।

5

इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें। अब तेल मीडियम फ्लेम पर रखें और कबाब को धीरे-धीरे तेल में डालें।

6

इन्हें पलट-पलटकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। चाहें तो कम तेल के लिए इन्हें तवे पर शैलो फ्राई भी कर सकते हैं।

7

तले हुए कबाब को टिश्यू पेपर पर निकाल लें जिससे एक्स्ट्रा ऑयल सोख लिया जाए।

8

गरम-गरम क्रिस्पी मटर कबाब को हरी चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। चाय के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।